Ram Navami Clashes : बंगाल में शोभायात्रा के दौरान धमाका, मुर्शिदाबाद में जबरदस्त झड़प, कई घायल

Updated:
विज्ञापन
Ram Navami Clashes : बंगाल में शोभायात्रा के दौरान धमाका, मुर्शिदाबाद में जबरदस्त झड़प, कई घायल

Ram Navami Clashes in bengal/ file photo

Ram Navami Clashes : बंगाल के मुर्शिदाबाद में रामनवमी शोभायात्रा के दौरान विस्फोट हुआ जिसमें एक महिला घायल हो गई. जानें पुलिस की ओर से क्या दी गई जानकारी

विज्ञापन

Ram Navami Clashes : पश्चिम बंगाल से रामनवमी के दिन बड़ी खबर मुर्शिदाबाद जिले से आई. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जिले के शक्तिपुर में बुधवार शाम को रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान हुए विस्फोट में एक महिला जख्मी हो गई जिसे मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है. इस संबंध में पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट शाम को हुआ जिसमें एक महिला घायल हो गई. घटना की जांच की जा रही है.

आगे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विस्फोट बम से हुआ या किसी अन्य कारण से धमाका हुआ है. मीडिया में जो खबरें चल रहीं हैं उसके अनुसार, पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बुधवार को रामनवमी जुलूस के दौरान झड़प हुई जिसमें कई लोग घायल हुए हैं.

झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

झड़प के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्के बल का प्रयोग करना पड़ा, साथ ही आंसू गैस के गोले दागने पड़े. पुलिस ने कहा है कि स्थिति अभी नियंत्रण में है और क्षेत्र में अतिरिक्त बल भेजने का काम किया जा चुका है. घायलों को इलाज के लिए बेहरामपुर के मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया है.

Read Also : रामनवमी पर दुर्गापुर में भाजपा प्रार्थी दिलीप घोष ने किया अस्त्र-पूजन

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर लगाया था आरोप

यहां चर्चा कर दें कि पश्चिम बंगाल में रामनवमी कार्यक्रमों से एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश में सत्तारूढ़ टीएमसी पर इन समारोहों को रोकने की साजिश रचने का आरोप लगाया था. पीएम मोदी के इस बयान का जवाब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिया था और आरोप लगाया था कि बीजेपी लोकसभा चुनाव से पहले राज्य में दंगे भड़काने का प्लान तैयार कर रही है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola