Weather Update: फिर करवट लेगा मौसम! राजस्थान में एक्टिव होने वाला है पश्चिमी विक्षोभ, बढ़ेगी ठंड

Published by : Pritish Sahay Updated At : 11 Dec 2025 7:22 PM

विज्ञापन

Weather Update

Weather Update: राजस्थान में मौसम तेजी से बदल रहा है. भारत मौसम विभाग के अनुसार अगले 36 से 48 घंटों के भीतर एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है. इसके कारण कई इलाकों में मौसम के तेवर और तल्ख हो सकते हैं. बादल छाने और हल्की बारिश की भी संभावना है.

विज्ञापन

Weather Update:राजस्थान में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है. इसके कारण मौसम करवट लेगा. मौसम विभाग के अनुसार अगले 36 से 48 घंटे के अंदर कई इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ेगी. न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है. आईएमडी के मुताबिक नये पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य के कई हिस्सों में बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है.

न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट

मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक न्यूनतम तापमान नागौर में पांच डिग्री, लूणकरणसर में 5.6 डिग्री, दौसा में 6.1 डिग्री, जालोर में 6.4 डिग्री, करौली में 6.7 डिग्री, सिरोही में 6.8 डिग्री, पाली में 7.3 डिग्री और झुंझुनू में 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम केंद्र का कहना है कि राज्य के अधिकतर भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने की पूरी संभावना है. हालांकि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से अगले दो-तीन दिन आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं तथा न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की हल्की बढ़ोतरी हो सकती है.

नया पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बदल सकता है मौसम!

मौसम विभाग का अनुमान है कि राज्य में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रह सकता है. हालांकि इस बीच पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदल सकता है. कुछ इलाकों में बादल छाने और हल्की बारिश हो सकती है. न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट आ सकती है. आईएमडी के मुताबिक 12 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है.

तापमान में आ सकती है गिरावट

राजस्थान के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. कई इलाकों में न्यूनतम तापमान दहाई अंक के नीचे बना हुआ है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के जयपुर केंद्र के मुताबिक शेखावाटी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास है. आईएमडी ने बताया कि अधिकतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस ऊपर बना हुआ है.(इनपुट- भाषा)

Also Read: Mausam News: ठंड से कांप रहा कश्मीर! शून्य से कई डिग्री नीचे पहुंचा न्यूनतम तापमान, जानिए कहां पड़ी सबसे ज्यादा सर्दी

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola