Live Updates

Udaipur Murder Case Live: उदयपुर हत्या मामले में कट्टरपंथी समूहों की भूमिका की एनएआई करेगी जांच

Updated:
विज्ञापन

New Delhi: Vishva Hindu Parishad (VHP) and Bajrang Dal activists shout slogans during a protest against the killing of tailor Kanhaiya Lal in Udaipur, at Jantar Mantar in New Delhi, Wednesday, June 29, 2022. Lal was murdered at his shop by two men for allegedly posting a social media statement in favour of suspended BJP spokesperson Nupur Sharma. (PTI Photo/ Vijay Verma) (PTI06_29_2022_000187A)

Udaipur Murder Case Live Updates: उदयपुर में टेलर कन्हैया लाल की हत्या के बाद राजस्थान समेत पूरे देश में उबाल है. इस बीच आज राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत उदयपुर जाएंगे, जहां वे पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे. कन्हैया लाल मर्डर केस से जुड़ी हर बड़ी खबर यहां

विज्ञापन

दोनों आरोपियों ने देशभर में आंतक पैदा करने की कोशिश की- NIA

एनआईए उदयपुर में कन्हैयालाल नाम के दर्जी की निर्मम हत्या के मामले में स्थानीय स्व-कट्टरपंथी समूहों की भूमिका और दो मुख्य आरोपियों से जु़ड़े अन्य तार की जांच कर रहा है. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. संघीय एजेंसी रियाज अख्तरी और गौस मोहम्मद की हिरासत मिलने का इंतजार कर रही है ताकि वह उनके खिलाफ गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) और भारतीय दंड संहिता के तहत दर्ज मामले में उनसे पूछताछ शुरू कर सके. एनआईए ने कहा कि दोनों आरोपी इस बर्बर कृत्य के जरिये देशभर में लोगों के बीच आतंक पैदा करना चाहते थे.

आरोपियों को 13 जुलाई तक न्यायिक हिरासत

कन्हैया लाल हत्याकांड के दोनों आरोपियों को उदयपुर जिला सत्र न्यायालय ने 13 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इधर बार एसोसिएशन ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम चाहते हैं कि आरोपी को फांसी दी जाए. कोई वकील उनका प्रतिनिधित्व नहीं करेगा. उनका कृत्य सामान्य नहीं है, आतंकवाद का कार्य है. वे न सिर्फ समाज में बल्कि खुद पीएम तक आतंक फैलाने की कोशिश कर रहे हैं.

दोनों आरोपियों की कोर्ट में हुई पेशी

उदयपुर सिर काटने के मामले के मुख्य आरोपी को राजस्थान के उदयपुर जिला सत्र न्यायालय में पेश किया गया.

उदयपुर हत्याकांड के आरोपियों की जयपुर एनआईए कोर्ट में होगी पेशी

दर्जी की निर्मम हत्या के आरोपी रियाज अख्तरी और गौस मोहम्मद को आज या कल शाम 5 बजे तक जयपुर की विशेष एनआईए अदालत में पेश किया जाएगा. उनसे राजस्थान में पूछताछ की जाएगी- एनआईए

सीएम गहलोत ने कानून व्यवस्था को लेकर की बैठक

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुर की घटना पर कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर राज्य के अधिकारियों के साथ बैठक की.

मृतक कन्हैया लाल के बेटे को मिलेगी सरकारी नौकरी

उदयपुर घटना में मारे गए दर्ज़ी कन्हैया लाल के बेटे यश ने कहा कि, मेरी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से बात हुई है और उन्होंने आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी देने की बात कही है. हमने उनसे खुद की सुरक्षा की भी मांग की है. जिन लोगों ने उनके साथ ऐसा किया उनको फांसी की सज़ा मिलनी ही चाहिए यही हमारी मांग है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola