ePaper

Rajasthan News : पंचायत चुनाव में कांग्रेस के मंत्रियों का ‘फ्लॉप शो’, क्या पद वापस लेंगे सीएम अशोक गहलोत?

Updated at : 09 Dec 2020 3:56 PM (IST)
विज्ञापन
Rajasthan News : पंचायत चुनाव में कांग्रेस के मंत्रियों का ‘फ्लॉप शो’, क्या पद वापस लेंगे सीएम अशोक गहलोत?

Rajasthan Panchayat Chunav Result 2020, Ashok Gehlot Cabinet Reshuffle : सीकर में कांग्रेस के मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा जिला प्रमुख नहीं बनवा सके हैं, जबकि अजमेर में चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा और सुखराम विश्नोई, बूंदी से अशोक चांदना, चित्तौड़गढ़ से उदयलाल और बाड़मेर से हरिश चौधरी भी जिला प्रमुख नहीं बनवा पाए.

विज्ञापन

Rajasthan Panchayat Chunav Result : राजस्थान में पंचायत चुनाव में 10 में से 6 मंत्रियों की परफॉर्मेंस खराब रहा है, जिसके बाद राज्य की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. बताया जा रहा है कांग्रेस हाईकमान इन मंत्रियों के खिलाफ बड़ा कदम उठा सकती है. बता दें राजस्थान पंचायत चुनाव परिणाम में कांग्रेस की करारी हार हुई है.

मिली जानकारी के अनुसार सीकर में कांग्रेस के मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा जिला प्रमुख नहीं बनवा सके हैं, जबकि अजमेर में चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा और सुखराम विश्नोई, बूंदी से अशोक चांदना, चित्तौड़गढ़ से उदयलाल और बाड़मेर से हरिश चौधरी भी जिला प्रमुख नहीं बनवा पाए. इन मंत्रियों की परफॉमेंस बहुत ही खराब रही.

गिरेगी गाज– मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अशोक गहलोत की कैबिनेट विस्तार जल्द ही किया जाएगा. गहलोत कैबिनेट में काम और पंचायत चुनाव के आधार पर मंत्रियों से पद लिया जा सकता है. माना जा रहा है कि जिन मंत्रियों की परफॉर्मेंस खराब है. उनसे पद लिया जा सकता है.

पायलट का होगा दबदबा– अशोक गहलोत सरकार में सचिन पायलट का दबदबा होने की संभावना है. गहलोत सरकार में 15 मंत्री बनाए जाएंगे. इसमें पायलट कैंप से करीब 8 मंत्री बनाए जा सकते हैं. हालांकि किन नेताओंं को मंत्री बनाया जाएगा, यह तय नहीं है.

Also Read: Bihar News : दरभंगा में दिन दहाड़े 10 करोड़ से अधिक की सोना लूट, 25 राउंड फायरिंग कर भागे अपराधी

Posted by : Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola