Rajasthan : मॉनसून सत्र से पहले कैबिनेट विस्तार पर संशय, मंत्रियों के नाम को लेकर सचिन पायलट ने कही ये बात

Rajasthan Cabinet Reshuffle: सचिन पायलट ने कहा कि मंत्री और मुख्यमंत्री तय करने का काम कांग्रेस आलाकमान की ओर से किया जाता है. राजस्थान में भी कांग्रेस आलाकमान ही कैबिनेट की फाइनल सूची तय करेगी.
राजस्थान में विधानसभा के मॉनसून सत्र से पहले कैबिनेट विस्तार पर संशय बरकरार है. बताया जा रहा है कि अशोक गहलोत के बेड रेस्ट पर जाने की वजह से मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण टल सकता है. वहीं मंत्रियों के नाम और संख्या को लेकर सचिन पायलट ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सबकुछ आलाकमान को तय करना है.
कर्नाटक दौरे पर पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा कि मंत्री और मुख्यमंत्री तय करने का काम कांग्रेस आलाकमान की ओर से किया जाता है. राजस्थान में भी कांग्रेस आलाकमान ही कैबिनेट की फाइनल सूची तय करेगी. कांग्रेस प्रभारी अजय माकन कैबिनेट विस्तार पर जो निर्णय करेंगे, वो सबको मान्य होगा.
इधर, नए मंत्रियों के शपथग्रहण पर तारीख को लेकर जो अटकलें लगाई जा रही थी. अब शायद वो एक बार फिर बढ़ जाए. बताया जा रहा है कि सीएम अशोक गहलोत के अस्वस्थ्य होने की वजह से यह एक बार फिर बढ़ सकती है. राजस्थान में 9 सितंबर से विधानसभा का मॉनसून सत्र शुरु हो रहा है.
राजस्थान में होना है कैबिनेट विस्तार- बताते चलें कि राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार का कैबिनेट विस्तार होना है. बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार में करीब सात नए मंत्री बनाए जा सकते हैं. इनमें सचिन पायलट कैंप से हेमाराम चौधरी, मुरारी लाल मीणा, रमेश मीणा और दीपेंद्र सिंह शेखावत का नाम प्रमुख है. वहीं तीन मंत्री अशोक गहलोत निर्दलीय और बीएसपी से आए विधायकों को बनाने के पक्ष में बताए जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




