Rajasthan Cabinet Expansion : कभी भी हो सकता है गहलोत कैबिनेट विस्तार का ऐलान, जयपुर दौरे के बाद Sachin Pilot से मिलेंगे कांग्रेस महासचिव अजय माकन

**EDS: FILE PHOTO** Beawar: In this May 16, 2014 file photo, rebel Congress leader Sachin Pilot. Pilot was on Tuesday, July 14, 2020 removed from posts of Rajasthan deputy chief minister and state unit president. (PTI Photo)(PTI14-07-2020_000088B)
Rajasthan Cabinet Expansion Update, Sachin pilot and ashok gehlot : राजस्थान में कांग्रेस नीत अशोक गहलोत कैबिनेट विस्तार को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि आज ही अशोक गहलोत कैबिनेट विस्तार को लेकर नाम फाइनल हो सकता है. आज सचिन पायलट और कांग्रेस के प्रभारी महासचिव अजय माकन के साथ मीटिंग होनी है, इसके बाद मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कोई सूचना आ सकती है.
Rajasthan Cabinet Expansion Update : राजस्थान में कांग्रेस नीत अशोक गहलोत कैबिनेट विस्तार को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि आज ही अशोक गहलोत कैबिनेट विस्तार को लेकर नाम फाइनल हो सकता है. दिल्ली में राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट और कांग्रेस के प्रभारी महासचिव अजय माकन के साथ मीटिंग होनी है, इसके बाद मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कोई सूचना आ सकती है. माकन हाल ही में जयपुर से दिल्ली पहुंचे वापस लौटे हैं.
सूत्रों के मुताबिक राजस्थान में कांंग्रेस मंत्रिमंडल का विस्तार (Cabinet Vistar) नए साल में होगा, जबकि जल्द ही नए मंत्रियों की सूची का भी ऐलान हो सकता है. बताया जा रहा है कि आज सचिन पायलट और अजय माकन दोबारा मुलाकात करेंगे. माकन हाल ही में जयपुर दौरे से दिल्ली वापस आए हैं. जहांं पर वे सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot CM) और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasra) से मुलाकात किए थे.
बताया जा रहा है कि राजस्थान में नए मंत्रिमंडल विस्तार में करीब 15 मंत्री अब और शपथ ले सकते हैं. इनमें पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट (Sachin pilot) गुट के 7-8 मंत्री शामिल हो सकते हैं, जबकि गहलोत गुट के चार से पांच मंत्री कैबिनेट में आएंगे. वहीं बसपा (BSP Party) से आए दो नेताओं को भी मौका मिलेगा. हालांकि अभी नाम पर सस्पेंस बरकरार है.
हाईकमान से मिलेगी हरी झंडी– अजय माकन के साथ सचिन पायलट की मीटिंग के बाद माना जा रहा है कि नाम का लिस्ट कांग्रेस हाईकमान को भेजा जाएगा. यहां से हाईकमान मंत्रिमंडल लिस्ट को हरी झंडी देगी, जिसके बाद कैबिनेट विस्तार का डेट फाइनल होगा. वैसे अब कैबिनेट विस्तार जनवरी में ही होने की संभावना है.
Also Read: Bihar Cabinet Reshuffle : बिहार में कब होगा नीतीश कैबिनेट का विस्तार? JDU के वरिष्ठ नेता ने बताया…
Posted By : Avinish kumar mishra
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




