Rajasthan Weather Today: राजस्थान में बदलेगा मौसम का मिजाज, कोटा-भरतपुर समेत 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

जोरदार बारिश में लोग छाता लेकर चल रहे हैं, फोटो ANI

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राजस्थान में मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है. 12 सितंबर से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की नई बौछारें शुरू होंगी. मौसम विभाग ने कोटा और भरतपुर संभाग के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में फिर से मानसून आ रहा है. मौसम विभाग के (IMD) अनुसार, 12 सितंबर से प्रदेश में बारिश का नया दौर शुरू होगा. बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के असर से पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है. इससे तापमान में गिरावट और लोगों को उमस-गर्मी से राहत मिल सकती है.

विज्ञापन

कोटा-भरतपुर संभाग में भारी बारिश का अलर्ट

12 सितंबर को कोटा और भरतपुर संभाग में मौसम सबसे ज्यादा सक्रिय रहने की संभावना है. कोटा, बारां, झालावाड़, बूंदी, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, भरतपुर और अलवर में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है. इन इलाकों के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है.

जयपुर समेत इन इलाकों में भी बरसेंगे बादल

जयपुर, दौसा, सीकर और झुंझुनूं समेत कई जिलों में बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं. वहीं उदयपुर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ और बांसवाड़ा सहित दक्षिणी राजस्थान के कई हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

पश्चिमी राजस्थान में हल्की बारिश के आसार

बीकानेर, खाजूवाला, अनूपगढ़, सूरतगढ़, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ समेत पश्चिमी व उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी दोपहर बाद मौसम बदल सकता है. हालांकि यहां भारी बारिश की संभावना कम है, लेकिन तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी और छिटपुट बारिश हो सकती है.

आगे भी जारी रह सकता है बारिश का दौर

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, राजस्थान में बारिश की गतिविधियां आने वाले दिनों में भी बनी रह सकती हैं. इसलिए, भारी बारिश वाले जिलों के निवासी मौसम विभाग के अलर्ट पर ध्यान दें और जलभराव वाले इलाकों से बचें. 12 सितंबर को राजस्थान में अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. बादल छाए रहने और करीब 15-20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Weather Today: राजस्थान में आज बदलेगा मौसम का मिजाज, जयपुर-भरतपुर समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola