Video: रेलवे स्टेशन पर उड़े 500-500 के करारे नोट, बंदर के हाथ लगे 40 हजार रुपए, हवा में उछाले पैसे

Updated:
विज्ञापन

बंदर ने हवा में उछाले यात्री के पैसे (Photo/X)

राजस्थान के श्री महावीरजी रेलवे स्टेशन पर एक अनोखी घटना सामने आई है, जहां एक बंदर ने यात्रियों को हैरान कर दिया. बंदर ने एक यात्री का करीब 40 हजार रुपये से भरा बैग छीन लिया और नोट हवा में उछालने लगा.

विज्ञापन

रेलवे स्टेशन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बंदर पैसे उछाल रहा है और यात्री उसे उठाते हुए दिख रहे हैं. बंदर काफी देर तक नोट हवा में उछालता रहा और नीचे यात्री उन्हें पकड़ने और समेटने में जुटे रहे. 500-500 रुपये के नोट हवा में उड़ते देख स्टेशन पर मौजूद लोग भी इस अजीबोगरीब नजारे को देखते रह गए.

विज्ञापन

यात्री का पर्स लेकर भाग गया था बंदर

दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये वीडियो राजस्थान के श्री महावीरजी रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है. जहां एक बंदर महिला यात्री का करीब 40 हजार रुपये से भरा बैग लेकर भाग गया. लेकिन असली तमाशा इसके बाद शुरू हुआ. बंदर फुटओवर ब्रिज की टीन शेड पर जा बैठा और बैग खोलकर उसमें रखे नोट एक-एक करके नीचे उछालने लगा.

ये भी पढ़ें: 10 साल का इंतजार, फिर IVF से मिली जुड़वा बेटियां और हत्या का आरोप, क्या पोस्टपार्टम डिप्रेशन एक मां को इतना तोड़ सकता है?

40 हजार में 39 हजार वापस मिले

कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि रेलवे कर्मचारियों और यात्रियों ने नीचे गिरे नोटों को इकट्ठा कर महिला को वापस कर दिया. रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 40 हजार रुपये में से 39 हजार रुपये बरामद हो गए, जबकि करीब 1 हजार रुपये नहीं मिल सके. बताया गया कि महिला कोटा से जनशताब्दी ट्रेन से श्री महावीरजी पहुंची थीं और रिश्तेदारों को देने के लिए नकदी लेकर आई थीं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola