Rajasthan Weather Update: 3, 4, 5, 6, 7 और 8 सितंबर को राजस्थान में भारी बारिश की संभावना
बारिश के बीच बाइक से अपने गंतव्य की ओर जाते यात्री, फोटो ANI
Rajasthan Weather Update: मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (IMD Jaipur) के अनुसार पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 3-7 सितंबर मानसून सक्रिय होने की संभावना है. जिससे अगले 4 से 5 दिनों के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है.
Rajasthan Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार, वेल मार्क लो प्रेशर एरिया (WML) आज उत्तर पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर अवस्थित है. मानसून ट्रफ लाइन आज श्रीगंगानगर, रोहतक व WML से होकर गुजर रही है. पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक बारिश रूपवास, भरतपुर में 27 mm दर्ज की गई है. इसके प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में आगामी 3-4 दिन मानसून फिर से सक्रिय होने की प्रबल संभावना है.
आज 3 सितंबर को इन इलाकों में हल्की और भारी बारिश की संभावना
IMD Jaipur के अनुसार आज 3 सितंबर को भरतपुर, जयपुर, अजमेर, कोटा संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है. आज भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं तेज/भारी बारिश होने की संभावना है.

4-5 सितंबर के दौरान इन इलाकों में भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, 4 से 7 सितंबर के दौरान भरतपुर, कोटा, जयपुर, अजमेर व उदयपुर संभाग के कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है. 4-5 सितंबर को कोटा संभाग व आसपास के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है.
4 से 6 सितंबर के दौरान बीकानेर और इन इलाकों में मध्यम बारिश की संभावना
जोधपुर, संभाग के अधिकांश भागों में आगामी दिनों में कमजोर मानसून परिस्थितियां जारी रहने की संभावना है. हालांकि, 4 से 6 सितंबर के दौरान बीकानेर, श्रीगंगानगर हनुमानगढ़, चूरू, नागौर व आसपास के क्षेत्रों में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है.
8 सितंबर से राजस्थान के अधिकांश जगहों पर बारिश की संभावना
8 सितंबर से राज्य के अधिकांश भागों में पुनः बारिश की गतिविधियों में कमी होने की प्रबल संभावना है.
ये भी पढ़ें: Kal Ka Mausam : 4 सितंबर को फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, UP-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए