Rourkela News : शोषण, दमन, उत्पीड़न से मुक्ति के लिए समाजवाद सर्वोत्तम सामाजिक व्यवस्था

Updated:
विज्ञापन

माकपा की राउरकेला क्षेत्रीय कमेटी ने कार्ल मार्क्स की 208वीं जयंत मनायी

विज्ञापन

Rourkela News : माकपा की राउरकेला क्षेत्रीय कमेटी की ओर से मंगलवार को स्थानीय एकेजी भवन, शक्तिनगर स्थित जिला कार्यालय में राज किशोर प्रधान की अध्यक्षता में विश्व के प्रसिद्ध दार्शनिक व वैज्ञानिक समाजवाद के संस्थापक कार्ल मार्क्स की 208वीं जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम में पार्टी के जिला सचिव मंडली सदस्य विमान माइती, श्रीमंत बेहरा, राउरकेला क्षेत्रीय सचिव मंडली सदस्य विश्वजीत माझी, चंद्रभानु दास, लक्ष्मीधर नायक, प्रदीप सेठी, प्रमोद परिडा मुख्य रूप से उपस्थित थे. अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि कार्ल मार्क्स ने विश्व की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को स्पष्ट किया. कहा कि मानव समाज का अब तक इतिहास है श्रमिक वर्ग संघर्ष का इतिहास है. मार्क्स ने कहा था कि पूंजीपति वर्ग या मालिक ने श्रमिक द्वारा उत्पादित वस्तुओं का उचित मूल्य दिये बिना श्रमिक के श्रम का शोषण किया है और अत्यधिक मूल्य के माध्यम से लाभ की इमारत खड़ी की है, श्रमिक का शोषण किये बिना पूंजीपति का लाभ बढ़ाना असंभव है. आज हम पूंजीपति वर्ग के पास मुनाफे का पहाड़ देख रहे हैं, जो करोड़ों श्रमिकों के खून-पसीने का शोषण करके कमाया गया है. वक्ताओं ने कहा कि पूंजीवादी समाज में व्याप्त शोषण, दमन, उत्पीड़न और यातना से मुक्ति के लिए समाजवाद सर्वोत्तम सामाजिक व्यवस्था है. कार्ल मार्क्स का जन्म 5 मई 1818 को जर्मनी में हुआ था. उनका जीवन संघर्ष से भरा था. उन्होंने कहा कि उनकी रचनाएं, दास कैपिटल और कम्युनिस्ट मेनिफेस्टो, आज पूरी दुनिया में अर्थशास्त्र के लिए विशेष रूप से लोकप्रिय हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola