सांसद के बेटे ने रायरंगपुर की महिला को रौंद डाला, जेब्रा क्रॉसिग पर सड़क पार करने के दौरान हादसा

Updated:
विज्ञापन

इसी गाड़ी से हुआ हादसा.

हैदराबाद में एक दर्दनाक सड़क हादसे में रायरंगपुर की 26 वर्षीय महिला भारती मुखी की जान चली गई. लग्जरी एस्टन मार्टिन कार की टक्कर से जेब्रा क्रॉसिंग पर यह हादसा हुआ. परिवार ने न्याय और मुआवजे की मांग की है.

विज्ञापन

रायरंगपुर : हैदराबाद में एक दर्दनाक सड़क हादसे में रायरंगपुर की एक महिला की मौत हो गयी. मृतका मयूरभंज जिले के रायरंगपुर ग्रामीण पुलिस स्टेशन के तहत बनतली गांव की 26 साल की महिला थी. यह घटना एक लग्जरी एस्टन मार्टिन कार की टक्कर मारने से हुई. हैदराबाद के राज्यसभा सांसद एल रमेश के 21 साल के बेटे एल संजुस लग्जरी कार चला रहे थे. रायरंगपुर की महिला भारती मुखी हैदराबाद के एक मॉल में कपड़ों की दुकान में काम करती थी. 16 अगस्त को दोपहर करीब तीन बजे महिला और उसकी सहकर्मी पूजा के साथ लंच के लिए आइटीसी कोहिनूर गयी थी और अपने काम की जगह पर लौट रही थीं.

विज्ञापन

जेब्रा क्रॉसिंग पर सड़क पार करने के दौरान हादसा

जब वह मॉल के पास एक जेबरा क्रॉसिंग पर सड़क पार कर रही थीं, तो एक लाल रंग की लग्जरी कार ने उन्हें जोर से टक्कर मार दी. इस वजह से महिला के सिर में गंभीर चोटें आयीं और बहुत खून बह गया. हादसे के बाद उन्हें तुरंत जुबली हिल्स के अपोलो हॉस्पिटल ले जाया गया. लेकिन, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. कार ड्राइवर राज्यसभा सांसद के पुत्र लिंगमनेनी संजुश के खिलाफ तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है. संजुश के खिलाफ माधापुर पुलिस स्टेशन में लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है.


भारती मुखी (फाइल फोटो).
भारती मुखी (फाइल फोटो).

इकलौती कमाने वाली बेटी थी भारती

भारती अपने परिवार में इकलौती कमाने वाली बेटी थी भारती बारीपदा के एक प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद हैदराबाद के माधापुर में एक शोरूम में काम कर रही थी. भारती अपने परिवार में इकलौती कमाने वाली बेटी थी और उनकी कमाई से ही घर चलता था. मंगलवार को शव उनके गांव पहुंचने के बाद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया. परिवार ने इस घटना में न्याय और मुआवजे की मांग की है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola