Sundargarh News: बोलेरो-कमांडर की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत, 8 गंभीर

Updated:
विज्ञापन

दुर्घटनाग्रस्त वाहन. | Prabhat Khabar Network

सुंदरगढ़ के पातकीजोर में बोलेरो और कमांडर की भीषण टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Sundargarh News: सुंदरगढ़ के सदर थाना अंतर्गत पातकीजोर के पास मंगलवार की दोपहर एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी. वहीं आठ लाेग गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है.

विज्ञापन

मृतकों में कमांडर गाड़ी का मालिका भी शामिल

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की दोपहर पातकीजोर के पास एक बोलेरो और दूसरी तरफ से आ रही कमांडर गाड़ी में आमने-सामने टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कमांडर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. इस हादसे में कमांडर गाड़ी के मालिक और ड्राइवर किंजिरकेला इलाके के रोहित तांती समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. दूसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो पायी है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद रोहित तांती का शव कमांडर गाड़ी के अंदर ही फंस गया था. इस हादसे में कमांडर में सवार कई पैसेंजर गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

पुलिस ने शुरू की जांच

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से गंभीर रूप से घायल आठ यात्रियों को सुंदरगढ़ जिला मुख्य हॉस्पिटल भेजा गया है. गंभीर रूप से घायलों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है. घटना की जानकारी मिलने पर सुंदरगढ़ सदर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola