नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बाद ओड़िया दंपती लापता

Updated:
विज्ञापन

ग्लेशियर टूटने की तस्वीर, गोल घेरे में नेपाल में मची तबाही का दृश्य, फोटो- एएनआई

ऑस्ट्रेलिया से नेपाल घूमने गए खुर्दा के एक ओड़िया दंपती के भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बाद लापता होने की खबर है. दोनों से संपर्क न होने के कारण परिवार की चिंता बढ़ गई है. बचाव दल उनकी तलाश में जुटे हैं.

विज्ञापन

भुवनेश्वर: ऑस्ट्रेलिया से नेपाल घूमने पहुंचे ओडिशा के एक दंपती के भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बाद लापता होने की सूचना है. दोनों के संपर्क में नहीं आने से उनके परिजनों की चिंता बढ़ गयी है.

विज्ञापन

खुर्दा जिला के निवासी हैं संदीप और सिद्धार्थी

खुर्दा जिले के रहने वाले संदीप महापात्र और उनकी पत्नी सिद्धार्थी कुमारी साहू 22 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया से नेपाल पहुंचे थे. दोनों काठमांडू में पर्यटन के लिए गये थे. हालांकि, प्राकृतिक आपदा के बाद से उनसे किसी तरह का संपर्क नहीं हो पा रहा है. जानकारी के अनुसार, दंपती वर्ष 2018 से ऑस्ट्रेलिया में रह रहा है.

उनके मोबाइल फोन कल से बंद बताये जा रहे हैं. उनकी आखिरी ज्ञात लोकेशन नेपाल स्थित इमिग्रेशन कार्यालय के पास दर्ज हुई है. बाढ़ और भूस्खलन के कारण नेपाल के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित हुआ है और संचार व्यवस्था भी बाधित हुई है. ऐसे में लापता दंपती का पता लगाने में राहत एवं बचाव दलों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

संपर्क नहीं हो पाने से परिवार चिंतित, तलाश जारी

नोडल अधिकारी प्रीतिश पंडा के अनुसार, लापता दंपती की तलाश के लिए प्रयास जारी हैं. अधिकारियों की टीमें मौजूदा परिस्थितियों के बीच उनकी सुरक्षित तलाश में जुटी हुई हैं. इधर, परिवार के सदस्य दोनों की सुरक्षित वापसी की खबर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola