ePaper

विधायक और सांसद मुख्यमंत्री से नहीं मिल पा रहे, बाहरी व्यक्ति सरकार चला रहा: नड्डा

Updated at : 23 May 2024 11:09 PM (IST)
विज्ञापन
विधायक और सांसद मुख्यमंत्री से नहीं मिल पा रहे, बाहरी व्यक्ति सरकार चला रहा: नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को करंजिया और धामरा में चुनावी रैलियों को संबोधित. इस दौरान उन्होंने बीजद और खासकर वीके पांडियन को निशाने पर रखा.

विज्ञापन

करंजिया/धामनगर. ओडिशा सरकार ‘बाहरी’ लोगों द्वारा चलाये जाने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को दावा किया कि विधायक और सांसद जैसे जन प्रतिनिधि भी मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से नहीं मिल पा रहे हैं. करंजिया और धामरा में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि इस चलन से छुटकारा पाने के लिए राज्य में सरकार बदलने की जरूरत है. करंजिया में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ओडिशा सरकार को बाहरी व्यक्ति चला रहा है. ओडिशा का कोई ऐसा बेटा या बेटी नहीं है जो कि सरकार को चला सके. ओडिशा के विधायक और सांसदों को मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचने से कौन रोक रहा है? हालांकि, नड्डा ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा साफ तौर पर मुख्यमंत्री के करीबी सहयोगी नौकरशाह से बीजू जनता दल (बीजद) नेता बने वीके पांडियन की तरफ था. भाजपा पांडियन को ओडिशा की राजनीति में ‘बाहरी’ बताती रही है. पांडियन का जन्म तमिलनाडु में हुआ, उन्होंने दिल्ली में पढ़ाई की और पंजाब कैडर में भारतीय प्रशासनिक अधिकारी (आइएएस) अधिकारी के रूप में अपना करियर शुरू किया, लेकिन एक ओडिशा की लड़की से शादी करने के बाद वह ओडिशा कैडर में आ गये.

ओडिशा का बेटा या बेटी ही राज्य पर शासन करेगा

लोगों से भाजपा को वोट देने का आग्रह करते हुए नड्डा ने कहा कि वह सभा को आश्वासन देते हैं कि केवल ओडिशा का बेटा या बेटी ही राज्य पर शासन करेगा. नड्डा ने यह भी दावा किया कि सभी सरकारी ठेके बाहरी लोगों को दिये जा रहे हैं. उन्होंने धामनगर में एक अन्य रैली में कहा कि यहां तक कि स्कूल वर्दी, बच्चों के लिए साइकिल और स्कूल में भोजन की आपूर्ति का ठेका भी बाहरी ठेकेदारों को दिया जाता है.

रत्न भंडार की चाबियों का पता लगायेगी भाजपा

भाजपा अध्यक्ष ने पुरी में भगवान जगन्नाथ के रत्न भंडार (खजाना भंडार) की चाबियां गायब होने को लेकर बीजद सरकार पर भी हमला बोला और कहा कि चुनाव के बाद भाजपा द्वारा गठित नयी सरकार उन चाबियों का पता लगायेगी. उन्होंने कहा कि हम रत्न भंडार में अनियमितताओं की जांच करेंगे और भगवान के खजाने का उचित प्रबंधन करेंगे. लोगों ने नवीन बाबू को आराम देने और भाजपा को जनता के काम करने की जिम्मेदारी देने का फैसला किया है. आदिवासी क्षेत्र के लोगों को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा की धरती की बेटी और एक आदिवासी महिला को भारत का राष्ट्रपति बनाकर ‘आदिवासियों’ का मान बढ़ाया है. उन्होंने आदिवासियों के हितों के लिए केंद्र सरकार की कई योजनाओं का भी जिक्र किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola