VIP Number: 0001 के लिए कितनी कीमत अब चुकानी होगी? सरकार ने लिया बड़ा फैसला
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 02 Sep 2024 9:31 AM
VIP Number Price: महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने गाड़ियों के वीआईपी नंबर को लेकर बड़ा फैसला किया है. VIP नंबर के लिए सरकार ने कितनी फीस बढ़ाई? जानें यहां
VIP Number Price: क्या आपको भी अपनी गाड़ी के लिए वीआईपी नंबर चाहिए? यदि इस सवाल का जवाब हां है तो आगे की खबर आपके काम की है. जी हां..अब आपको अपने शौक के लिए ज्यादा कीमत चुकानी होगी. दरअसल, महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने गाड़ियों के वीआईपी नंबर को लेकर बड़ा फैसला किया है. अब लोगों को अपनी नई गाड़ियों के लिए पसंदीदा नंबर यानी वीआईपी नंबर के लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंगे. VIP नंबर के लिए सरकार ने कितनी फीस बढ़ाई जानें यहां
VIP Number: 0001 के लिए कितनी कीमत चुकानी होगी?
महाराष्ट्र सरकार की ओर से जो फैसला लिया गया है उसके अनुसार, राजधानी मुंबई, पुणे और अन्य शहरों जैसे हाई डिमांड वाले क्षेत्रों में चार पहिया वाहनों के लिए सबसे फेमस ‘0001’ VIP नंबर के लिए अब वाहन मालिकों को 6 लाख रुपये चुकाने होंगे. राज्य परिवहन विभाग ने 30 अगस्त को इसको लेकर अधिसूचना जारी की है.
VIP Number: दोपहिया और तिपहिया वाहनों के लिए कितना होगा शुल्क?
परिवहन विभाग की 30 अगस्त की अधिसूचना के अनुसार नंबर ‘0001’ के लिए दोपहिया और तिपहिया वाहनों के लिए यह शुल्क मौजूदा 50,000 रुपये के बजाय अब एक लाख रुपये होगा. मुंबई, मुंबई उपनगरीय, पुणे, ठाणे, रायगढ़, औरंगाबाद, नासिक, कोल्हापुर और नासिक जैसे हाई डिमांड वाले क्षेत्रों में ‘0001’ के लिए वीआईपी शुल्क छह लाख रुपये होगा, जबकि चार या अधिक पहियों वाले वाहनों के लिए यह चार लाख रुपये होगा.
(इनपुट पीटीआई)
Read Also : झारखंड में गाड़ियों के लिए VIP नंबर का क्रेज, इस नंबर की मांग सबसे ज्यादा, जानें क्या है रेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










