ePaper

छात्राओं को मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो दिखाता था शिक्षक, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

Updated at : 29 Aug 2024 11:14 AM (IST)
विज्ञापन
छात्राओं को मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो दिखाता था शिक्षक, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

Maharashtra News: महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक पर छात्राओं को मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो दिखाने का आरोप लगा है. जानें क्या है पूरा मामला

विज्ञापन

Maharashtra News: महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी में एक सरकारी स्कूल की खबर की चर्चा लोग कर रहे हैं. दरअसल, यहां एक शिक्षक को अपने मोबाइल फोन पर छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान मुजम्मिल के रूप में की गई है जिसे बुधवार को गिरफ्तार किया गया.

कैसे हुआ मामले का खुलासा?

पुलिस ने बताया कि उसकी यह करतूत तब सामने आई जब एक छात्रा ने अपने माता-पिता को इसके बारे में बताया. शांति नगर पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक विनायक गायकवाड़ ने ममाले की जानकारी देते हुए कहा, हाल में, सातवीं कक्षा की एक छात्रा स्कूल देर से पहुंची. ऐसा इसलिए क्योंकि वह अकसर देरी से स्कूल आती थी, तो स्कूल के प्रधानाध्यापक ने उसके माता-पिता को बुलाकर पूछा कि ऐसा क्यों हो रहा है लेकिन उस समय नाबालिग ने उन्हें इस बारे में कुछ नहीं बताया. पीड़िता जब घर लौटी, तो उसने अपने माता-पिता को बताया कि जब से शिक्षक ने उसे अपने मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो दिखाए हैं और उसके साथ दुर्व्यवहार किया है, तब से उसका स्कूल जाने का मन नहीं करता. उसने कहा कि उसने (शिक्षक ने) कुछ अन्य छात्राओं के साथ भी ऐसा किया था.

Read Also : Ratnagiri News: महाराष्ट्र के रत्नागिरी में नर्सिंग की छात्रा के साथ ऑटो चालक ने नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म

किन धाराओं के तहत दर्ज किया गया मामला?

अधिकारी ने बताया कि यह जानने के बाद उसके माता-पिता ने पुलिस से संपर्क किया और शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई. बाद में शिक्षक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 74 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला करना या आपराधिक बल का प्रयोग करना) और 351 (आपराधिक धमकी) तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया. मामले की जांच जारी है.
(इनपुट पीटीआई)

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola