शरद पवार हमारे शीर्ष नेता, बोले अजीत पवार- खत्म हुआ इस्तीफा मामला, एकजुट रहेगा महा विकास अघाड़ी
Published by : Pritish Sahay Updated At : 07 May 2023 4:11 PM
शरद पवार के एनसीपी अध्यक्ष पद से इस्तीफा वापसी के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में उठा सियासी बवाल अब थम गया है. एनसीपी नेता अजीत पवार ने भी कहा है कि शरद पवार हमारे शीर्ष नेता हैं, और उनके इस्तीफे का मामला अब शांत हो गया है. उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि महाविकास अघाड़ी हमेशा रहेगा.
Maharashtra News: महाराष्ट्र में दो दिनों की सियासी हलचल के बाद शरद पवार ने एनसीपी के अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा वापस ले लिया है. राजनीतिक जमीन पर उनके इस्तीफे के बाद जो हलचल उठी थी वो अब लगता है शांत हो गई है. इसी कड़ी में एनसीपी नेता अजीत पवार ने कहा है कि एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार हमारे शीर्ष नेता हैं. उन्होंने कहा कि उनके इस्तीफे का मामला अब खत्म हो गया है, इस पर बार-बार चर्चा करने का कोई मतलब नहीं है. अजीत पवार ने कहा कि महा विकास अघाड़ी (एमवीए) हमेशा एकजुट रहेगा.
NCP chief Sharad Pawar is our top leader. His resignation issue is over now, there is no point discussing that again and again… MVA will remain united always: NCP leader Ajit Pawar pic.twitter.com/QRf7mzJVk1
— ANI (@ANI) May 7, 2023
गौरतलब है कि महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल लाते हुए एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया. इनके इस्तीफे के बाद एनसीपी नेता, विधायक और सांसदों के साथ-साथ कार्यकर्ताओं ने एक सुर से इस्तीफा वापस लेने का दबाव बनाया. जिसके बाद शुक्रवार को शरद पवार ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया. इसके बाद उन्होंने एक पीसी भी की थी. हालांकि पीसी में उनके भतीजे और एनसीपी नेता अजीत पवार नहीं शामिल हुए थे.
पीसी से गायब थे अजीत पवार: गौरतलब है कि एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार जब शुक्रवार को मीडिया को संबोधित करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, तो उनके भतीजे अजित पवार वहां मौजूद नहीं थे. अजित पवार की गैर-मौजूदगी को लेकर पत्रकारों ने जब उनसे सवाल पूछा, तो शरद पवार ने कहा कि और लोग तो हैं. अब शरद पवार की इस बात पर मीडिया में और भी कई मायने निकाले जा रहे हैं.
Also Read: अगले साल आम चुनाव है.. ऐसे में अभी हटना ठीक नहीं, इस्तीफा वापसी पर बोले शरद पवार
अजित पवार पार्टी के मेहनती नेता: शरद पवार वहीं अजीत पवार को लेकर लग रही अटकलों के दरकिनार करते हुए पार्टी सुप्रीमो शरद पवार ने कहा कि वो एनसीपी के एक मेहनती नेता है. उन्होंने कहा कि अजीत पवार को लेकर कई गलत धारणाएं हैं, भ्रम का माहौल बनाया जा रहा है, जो कि गलत है. गौरतलब है कि एनसीपी नेता के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगाई जाने लगी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










