ePaper

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे सरकार और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के खिलाफ MVA का प्रदर्शन

Updated at : 17 Dec 2022 2:33 PM (IST)
विज्ञापन
महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे सरकार और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के खिलाफ MVA का प्रदर्शन

महा विकास अघाड़ी के शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे), एनसीपी और कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि शिवाजी महाराज और महात्मा ज्योतिबा फुले जैसी शख्सियतों के अपमान, कर्नाटक के सीमाई क्षेत्रों में मराठी भाषियों के साथ अत्याचार और औद्योगिक परियोजनाओं के बाहर होने के खिलाफ मुंबई में प्रदर्शन किया जा रहा है.

विज्ञापन

मुंबई : छत्रपति शिवाजी महाराज पर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की विवादित टिप्पणी को लेकर महाराष्ट्र में शनिवार को महा विकास अघाड़ी (एमवीए) का चौतरफा प्रदर्शन जारी है. भारत की औद्योगिक राजधानी मुंबई में भगत सिंह कोश्यारी की टिप्पणी के खिलाफ महा विकास अघाड़ी का विरोध मार्च निकाला गया. इस विरोध मार्च में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता अजित पवार समेत महा विकास अघाड़ी के कई नेता शामिल हुए.

महा विकास अघाड़ी के घटक दल शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि शिवाजी महाराज और महात्मा ज्योतिबा फुले जैसी शख्सियतों के अपमान, कर्नाटक की सीमा से लगे क्षेत्रों में मराठी भाषियों के साथ अत्याचार और औद्योगिक परियोजनाओं के राज्य से बाहर होने के खिलाफ मुंबई में प्रदर्शन किया जा रहा है.

विरोध मार्च में शामिल होंगे शरद पवार

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, महा विकास अघाड़ी के विरोध मार्च में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार के शामिल होने की संभावना है. इसके बाद वे एक रैली को संबोधित करेंगे. राज्य कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि प्रदर्शन एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट और भाजपा की सरकार के खिलाफ लोगों के गुस्से को प्रदर्शित करेगा.

इतिहास को बदलने की कोशिश नहीं करनी चाहिए

विरोध मार्च में शामिल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता दिलीप वाल्से पाटिल ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज, डॉ सावित्रीबाई फुले और अन्य महानुभावों के खिलाफ कुछ भी कहा जाए, तो महाराष्ट्र की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी. शिंदे सरकार को हमारा संदेश है कि उन्हें राज्य के इतिहास को बदलने की कोशिश नहीं करनी चाहिए.

Also Read: महाराष्ट्र में शिवाजी महाराज पर केंद्रित फिल्मों और टिप्पणियों पर सियासी पारा चढ़ा, जानें किसने क्या कहा

महाराष्ट्र से हटाकर गुजरात को दी गई प्रमुख परियोजना

इसके अलावा, एकनाथ शिंदे सरकार के खिलाफ महा विकास अघाड़ी की विरोध रैली में शामिल कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने कहा कि कुछ प्रमुख परियोजनाओं को महाराष्ट्र से हटाकर गुजरात को दे दिया गया और वहां भाजपा ने चुनाव जीता. महाराष्ट्र की जनता अपने वोट से भाजपा को कड़ा संदेश देगी.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola