नागपुर में फेसबुक पर लड़की को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने पर युवक की चाकू से गोद कर हत्या, पांच आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

Facebook, Friend request, Murder : नागपुर : सोशल मीडिया पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने पर एक युवक की चाकू से गोद कर हत्या कर दिये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

नागपुर : सोशल मीडिया पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने पर एक युवक की चाकू से गोद कर हत्या कर दिये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

घटना के संबंध में स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया है कि एक युवक ने एक लड़की को फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी. इसके बाद कुछ युवकों ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजनेवाले युवक को अपना रिक्वेस्ट कैंसिल करने की बात कही. साथ ही ऐसा नहीं करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी थी.

बुधवार की शामि को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजनेवाले युवक के साथ आरोपित युवकों के बीच नोकझोंक शुरू हुई. इसके बाद देखते ही देखते हिंसक झड़प शुरू हो गयी. आरोपित युवकों ने मिलकर फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजनेवाले युवक की चाकू से गोद कर हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में फेंक कर फरार हो गये.

इस संबंध में नागरपुर के नंदनवन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपित युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जाता है कि सभी पांचों आरोपित लड़की के दोस्त हैं. गिरफ्तार युवकों ने अपना गुनाह भी कबूल लिया है.

घटना के संबंध में नागपुर के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सुनील फुलारी ने बताया है कि हत्या मामले में पुलिस इलाके की सीसीटीवी की जांच कर रही है. मामले में सभी संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है. साथ ही पुलिस जांच कर रही है कि हत्या में कहीं और भी लोग शामिल थे या नहीं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola