ePaper

महात्मा गांधी पर टिप्पणी मामले में कालीचरण महाराज के खिलाफ महाराष्ट्र में केस दर्ज, रायपुर में दिया था बयान

Updated at : 28 Dec 2021 1:50 PM (IST)
विज्ञापन
महात्मा गांधी पर टिप्पणी मामले में कालीचरण महाराज के खिलाफ महाराष्ट्र में केस दर्ज, रायपुर में दिया था बयान

कोतवाली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी प्रशांत गावंडे की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कालीचरण महाराज के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 294 (आपत्तिजनक हरकत) और 505 (सार्वजनिक तौर पर शरारत करने वाले बयान) के तहत मामला दर्ज किया है.

विज्ञापन

अकोला : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ तथाकथित तौर पर अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने के मामले में हिंदू धार्मिक नेता कालीचरण महाराज के खिलाफ महाराष्ट्र में मुकदमा दर्ज किया गया है. कालीचरण महाराज उर्फ अभिजीत सारग ने बीते रविवार को छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक कार्यक्रम के दौरान अपमानजनक टिप्पणी की थी. पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, कांग्रेस नेता प्रशांत गावंडे की शिकायत पर अकोला के कोतवाली थाने में कालीचरण महाराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि अकोला के शिवाजीनगर निवासी कालीचरण महाराज उर्फ अभिजीत सारग ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक कार्यक्रम के दौरान रविवार को यह टिप्पणी की थी. लोगों की भावनाओं को आहत करने के आरोप में स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने सोमवार को उनके खिलाफ यहां सिटी कोतवाली थाने के बाहर धरना दिया.

कोतवाली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी प्रशांत गावंडे की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कालीचरण महाराज के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 294 (आपत्तिजनक हरकत) और 505 (सार्वजनिक तौर पर शरारत करने वाले बयान) के तहत मामला दर्ज किया है. रविवार शाम रायपुर में दो दिवसीय ‘धर्म संसद’ (धार्मिक संसद) के समापन के दौरान, कालीचरण महाराज ने महात्मा गांधी के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था और उनके हत्यारे नाथूराम गोडसे की प्रशंसा की थी.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रायपुर के इस धर्म संसद में कालीचरण महाराज ने लोगों से धर्म की रक्षा के लिए सरकार के मुखिया के रूप में एक कट्टर हिंदू नेता को चुनने के लिए भी कहा था. बाद में रायपुर में उनके खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई. उनकी टिप्पणियों की छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी कड़ी आलोचना की और इस मुद्दे की गूंज सोमवार को महाराष्ट्र विधानसभा में भी सुनाई दी.

बघेल ने कहा था कि अगर कोई पाखंडी सोचता है कि वह राष्ट्रपिता को गाली देकर और समाज में जहर फैलाकर अपने इरादे में सफल हो सकता है, तो यह उसका भ्रम है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई इस तरह की टिप्पणी कर लोगों को भड़काने की कोशिश करेगा तो कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: Chhattisgarh: धर्म संसद में नाथूराम गोडसे की जमकर तारीफ, महात्मा गांधी को कह दी ये बात, मचा हंगामा

महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री नवाब मलिक ने राज्य विधानसभा में इस मुद्दे को उठाया था और मांग की थी कि धार्मिक नेता पर राजद्रोह का मामला दर्ज किया जाए और उन्हें गिरफ्तार किया जाए. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि एमवीए (महा विकास आघाडी) सरकार कालीचरण महाराज की टिप्पणियों के संबंध में रिपोर्ट मांगेगी और सख्त कार्रवाई करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola