Maharashtra News: मुंबई के एक स्कूल में सिलेंडर फटने से भीषण धमाका, हादसे में तीन घायल

Updated:
विज्ञापन

मुंबई के छबीलदास इंग्लिश मीडियम स्कूल अचानक हुए विस्फोट से अफरा-तफरी का माहौल हो गया. स्कूल की छत पर रखे एलपीजी गैस सिलेंडर में विस्फोट के बाद उसमें आग लग गई. जिससे तीन लोग घायल हो गए. फिलहाल उन्हें मुंबई के सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया.

विज्ञापन

मुंबई के छबीलदास इं���्लिश मीडियम स्कूल अचानक हुए विस्फोट से अफरा-तफरी का माहौल हो गया. बता दें छबीलदास स्कूल की छत पर रखे सिलेंडर में अचानक विस्फोट हो गया. धमाके के बाद आग लग गई. मिली जानकारी के मुताबिक धमाका स्कूल की छत पर रखे सिलेंडर में हुआ. राहत की बात यही रही कि दिवाली की छुट्टी भी चल रही थी इस कारण स्कूल बंद था.

विज्ञापन

धमाके में 3 लोग घायल: स्कूल की छत पर रखे एलपीजी गैस सिलेंडर में विस्फोट के बाद उसमें आग लग गई. जिससे तीन लोग घायल हो गए. फिलहाल उन्हें मुंबई के सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है. वहीं, धमाके से स्कूल परिसर में खड़ी दो कारें भी क्षतिग्रस्त हुई है. इसके अलावा स्कूल की खिड़कियां टूट गईं और दीवार में भी दरार आ गई.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola