MP News: शिवराज सरकार की बड़ी सौगात, किसानों को छह हजार रुपये तो सचिवों को मिलेगा सातवें वेतनमान का लाभ
Published by : Pritish Sahay Updated At : 11 Aug 2023 9:14 PM
एमपी में शिवराज सिंह सरकार ने किसान सम्मान निधि के तहत दी जानेवाली राशि 4000 रुपये से बढ़ाकर 6000 रुपये सालाना कर दी है. सरकार के इस फैसले के बाद किसानों को हर साल तीन किस्तों में अब छह हजार रुपये मिलेंगे. यानी अब किसानों को साल में 12 हजार रुपये दिए जाएंगे.
MP News: मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने किसानों को बड़ी सौगात दी है. मध्य प्रदेश कैबिनेट ने पंचायत सचिवों के लिए सातवें वेतन आयोग को मंजूरी दे दी साथ ही किसान सम्मान निधि के तहत राशि 4000 रुपये से बढ़ाकर 6000 रुपये सालाना कर दी है. सरकार के इस फैसले के बाद किसानों को हर साल तीन किस्तों में अब छह हजार रुपये मिलेंगे. यानी अब किसानों को साल में 12 हजार रुपये दिए जाएंगे. गौरतलब है कि कैबिनेट की बैठक में कई और प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई है. सबसे बड़ी बात की अब प्रदेश के 21 हजार से अधिक पंचायत सचिवों को सातवें वेतनमान का लाभ दिया जाएगा.
संत रविदास के मंदिर की रखी जाएगी आधारशिला
वही, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में रीवा में एक नए जिले मऊगंज के अलावा एक नई तहसील और एक नगर परिषद को भी मंजूरी दी गई. गौरतलब है कि प्रदेश में संत रविदास की एक मंदिर बनाई जा रही है. इसको लेकर सीएम शिवराज ने कहा कि इस मंदिर की आधारशिला रखने खुद पीएम मोदी आ रहे हैं. 12 अगस्त को मंदिर की आधारशिला रखी जाएगी. वहीं शिवराज सिंह सरकार के मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि 27 अगस्त को पूरे प्रदेश में लाडली बहना योजना को लेकर एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है. जिसे सीएम शिवराज सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संबोधित करेंगे.
मिलेगी 6 हजार रुपये की रकम
हिन्दुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक कैबिनेट बैठक में प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह ने किसानों के उत्थान के लिए पहले से दी जारी 4000 रुपये की रकम में इजाफा करने का ऐलान किया है. उन्होंने दो हजार रुपये का इजाफा किया है. यानी अब किसानों को शिवराज सरकार की ओर से भी 6 हजार रुपये दिए जाएंगे.वहीं, पंचायत सचिवों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन मिलेगा.
स्वयं सहायता समूह तैयार करेंगे स्कूली बच्चों के ड्रेस
रिपोर्ट के मुताबिक, शिवराज कैबिनेट ने स्कूल शिक्षा विभाग के लिए भी नई पहल की है. मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कैबिनेट ने फैसला किया है कि कक्षा एक से लेकर 8 तक के बच्चों के स्कूल ड्रेस की सिलाई का जिम्मा स्वयं सहायता समूहों को दिया जाएगा. 37 सीएम राइज स्कूलों के निर्माण के लिए 1362 करोड़ रुपये की डीपीआर की मंजूरी की गई है. इसके अलावा सैनिक स्कूल, भिंड के लिए 100 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं.
Also Read: PM Kisan Yojana: 15वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, योजना के लाभुक हैं तो पढ़ लें यह काम की खबर
नई तहसील की दी जाएगी मान्यता
कैबिनेट की बैठक में सरकार ने तय किया है कि प्रदेश के छतरपुर जिले के सताई को एक नई तहसील की मान्यता दी जाएगी. वहीं, परसवाड़ा को नया राजस्व उपखंड बनाया जाएगा. मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि रीवा की तीन तहसील मऊगंज, हनुमना और नईगढ़ी को मिलाकर मऊगंज जिले का गठन किया जा रहा है. इसके अलावा दमोह जिले की बटियागढ़ ग्राम पंचायत नई नगर परिषद होगी. इसके अलावा कैबिनेट की ओर से शक्ति सदन योजना को भी मंजूरी दी गई है. बता दें, शक्ति सदन योजना के तहत पीड़ित महिलाओं के लिए 2024 से लेकर 2026 तक के लिए 22 करोड़ 14 लाख रुपए का प्रावधान प्रस्तावित किया गया. हालांकि इस योजना का 60 फीसदी केंद्र सरकार की ओर से वहन किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










