MP Cabinet: 18 कैबिनेट, चार राज्य और छह स्वतंत्र प्रभार मंत्री.. यहां देखें मोहन यादव मंत्रिमंडल की पूरी लिस्ट
Published by : Pritish Sahay Updated At : 25 Dec 2023 4:36 PM
MP Cabinet: मध्य प्रदेश में आज यानी सोमवार को 28 बीजेपी नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली. प्रधुम्न सिंह तोमर, प्रहलाद सिंह पटेल, कैलाश विजयवर्गीय और विश्वास सारंग समेत 18 नेताओं ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली. 6 नेताओं ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 4 नेताओं ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली.
MP Cabinet: मध्य प्रदेश कैबिनेट विस्तार: मध्य प्रदेश में कैबिनेट विस्तार हो गया है. कुल 28 बीजेपी नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली. प्रधुम्न सिंह तोमर, प्रहलाद सिंह पटेल, कैलाश विजयवर्गीय और विश्वास सारंग समेत 18 नेताओं ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली.शपथ ग्रहण समारोह में आज यानी सोमवार को 18 नेताओं ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली. वहीं, 6 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 4 नेता राज्य मंत्री के रूप में शपथ लिए. बता दें, मोहन यादव की अगुवाई वाले मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल में दो उपमुख्यमंत्री हैं- राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा हैं.
Madhya Pradesh Cabinet expansion: A total of 28 BJP leaders took oath as ministers. 18 leaders including Pradhuman Singh Tomar, Prahlad Singh Patel, Kailash Vijayvargiya and Vishwas Sarang took oath as cabinet ministers. 6 leaders took oath as Ministers of State (Independent… pic.twitter.com/mneF8nFMwG
— ANI (@ANI) December 25, 2023
18 नेता बने कैबिनेट मंत्री
जिन 18 नेताओं ने मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली उनके नाम हैं. प्रद्युमन सिंह तोमर, तुलसी सिलावट, प्रहलाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय, विश्वास सारंग, राकेश शुक्ला, निर्मला भूरिया, नागर सिंह चौहान, चैतन्य कश्यप, गोविंद सिंह राजपूत, करण सिंह वर्मा, इंदर सिंह परमार,एंदल सिंह कंसाना, नारायण सिंह कुशवाहा, विजय शाह, राकेश सिंह, संपतिया उईके, उदय प्रताप सिंह.
कैबिनेट विस्तार के तहत 6 नेताओं को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है.
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार )
-
गौतम टेटवाल
-
लेखन पटेल
-
धर्मेंद्र लोधी
-
दिलीप जायसवाल
-
कृष्णा गौर
-
नारायण पवार
वहीं, 4 नेताओं ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली है. उनके नाम हैं.
-
प्रतिमा बागरी
-
राधा सिंह
-
दिलीप अहिरवार
-
नरेंद्र शिवाजी पटेल
Also Read: पीएम मोदी ने बताया उनके अनुसार क्या है चार सबसे बड़ी जातियां, मजदूरों को दी बड़ी सौगात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










