MP Board 8th 5th Result 2023 Out: एमपी 5वीं और 8वीं का रिजल्ट आउट, देखें ऑफिशियल वेबसाइट

Published by : Shaurya Punj Updated At : 15 May 2023 1:29 PM

विज्ञापन

MP Board 8th 5th Result 2023 Out: एमपी बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2023 जारी हो गया है. रिपोर्टों के अनुसार, इस वर्ष एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं बोर्ड परीक्षा में 24 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए.

विज्ञापन

MP Board 8th 5th Result 2023 Out: मध्‍य प्रदेश में पांचवीं और आठवीं की बोर्ड पैटर्न पर हुई वार्षिक परीक्षा के परिणाम आज सोमवार को जारी कर दिया गया. एक बार जारी होने के बाद इन्हें rskmp.in पर से देखा जा सकता है. यहां देखें एमपी पांचवीं और आठवीं की बोर्ड परीक्षा से जुड़ी हर अपडेट

MP Board Result 2023: How to Check

आधिकारिक वेबसाइट-rskmp.in पर जाएं

होमपेज पर एमपी बोर्ड रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें

एक नया लॉगिन पेज खुलेगा

अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालें

एमपी बोर्ड 5वीं या 8वीं कक्षा की मार्कशीट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी

चेक करें और डाउनलोड करें

चार लाख से ज्यादा विद्यार्थियों का परिणाम जारी

पांचवीं, आठवीं की परीक्षा में इस साल प्रदेश भर से चार लाख 73 हजार छात्र शामिल हुए हैं. इसके लिए 12,364 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. वहीं भोपाल में 143 केन्द्र बनाए गए थे. इसमें शासकीय, अशासकीय विद्यालयों एवं मदरसों में पढ़ने वाले भोपाल के लगभग 67,932 विद्यार्थी शामिल हुए थे.

इस बार बोर्ड पैटर्न पर आयोजित की गई थी परीक्षा

संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र धनराजू एस ने बताया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम में हुए संशोधन के बाद विगत वर्ष मध्यप्रदेश की शासकीय शालाओं में कक्षा 5वीं और 8वीं के विद्यार्थियों की बोर्ड पैटर्न वार्षिक परीक्षा आयोजित की गई थी. उसके बाद इस शैक्षणिक-सत्र 2022-23 में प्रदेश की समस्त शासकीय, अशासकीय शालाओं और मदरसों के कक्षा 5वीं और 8वीं के विद्यार्थियों के लिए इस प्रकार की परीक्षा का आयोजन किया गया है, जिसमें लगभग 87 हजार शासकीय शाला, 24 हजार अशासकीय शाला और 1 हजार से अधिक मदरसों के करीब 24 लाख विद्यार्थी शामिल हुए हैं.

इन वेबसाइट पर देख सकेंगे रिजल्ट

छात्र-छात्राएं एमपी बोर्ड रिजल्ट ऑनलाइन एक बजे से देख सकेंगे. यह रिजल्ट वेबसाइट rskmp.in, mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर देख सकेंगे. छात्र-छात्राओं को रिजल्ट देखने के लिए संबंधित लिंक पर अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola