ePaper

Coronavirus Outbreak: मेडिकल टीम के बाद अब पुलिस वालों पर भोपाल में हुआ हमला, ‘कबूतर’ और ‘कचौड़ी’ पर होगी कार्रवाई

Updated at : 08 Apr 2020 11:26 AM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus Outbreak: मेडिकल टीम के बाद अब पुलिस वालों पर भोपाल में हुआ हमला, ‘कबूतर’ और ‘कचौड़ी’ पर होगी कार्रवाई

kabutar and kachauri attacks policemen in bhopal district of madhya pradesh भोपाल : कोरोना वायरस संक्रमण के एक मरीज के संपर्क में आये लोगों को ढूंढ़ने गये स्वास्थ्यकर्मियों के दल पर इंदौर में हुई पथराव की बहुचर्चित घटना के बाद मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के मुस्लिम बहुल इलाके में लॉकडाउन के दौरान भीड़ को हटाने गयी पुलिस पर कथित रूप से दो हिस्ट्रीशीटरों सहित करीब 20 लोगों ने चाकू एवं डंडों से हमला कर दिया. इस घटना में दो पुलिसकर्मी घायल हो गये. इन दोनों पुलिसकर्मियों पर चाकू से वार किया गया है.

विज्ञापन

भोपाल : कोरोना वायरस संक्रमण के एक मरीज के संपर्क में आये लोगों को ढूंढ़ने गये स्वास्थ्यकर्मियों के दल पर इंदौर में हुई पथराव की बहुचर्चित घटना के बाद मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के मुस्लिम बहुल इलाके में लॉकडाउन के दौरान भीड़ को हटाने गयी पुलिस पर कथित रूप से दो हिस्ट्रीशीटरों सहित करीब 20 लोगों ने चाकू एवं डंडों से हमला कर दिया. इस घटना में दो पुलिसकर्मी घायल हो गये. इन दोनों पुलिसकर्मियों पर चाकू से वार किया गया है.

Also Read: इंदौर में Covid19 के 22 नये मरीज मिले, श्योपुर में कर्फ्यू

पुलिस ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी शाहिद कबूतर (35) सहित पांच आरोपियों को अब तक गिरफ्तार किया गया है. चार आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड विधान (आइसीपी) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है, जबकि मुख्य आरोपी शाहिद कबूतर पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत भी कार्रवाई की गयी है. वह हिस्ट्रीशीटर है.

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दिन-रात एक कर जनता को इस महामारी से बचाने में लगे पुलिसकर्मियों पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. इन गुंडों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जायेगी.

Also Read: कोविड-19 का नया केंद्र : 23 नये मरीज मिलने के बाद भोपाल में कर्फ्यू, चौहान बोले : मोदी के नेतृत्व में सामूहिक संकल्प से परास्त होगा कोरोना

तलैया पुलिस थाना प्रभारी डीपी सिंह ने बताया, ‘भोपाल में लगे संपूर्ण लॉकडाउन के कारण सोमवार रात करीब 10 बजे चार-पांच पुलिसकर्मी तलैया थानांतर्गत इस्लामनगर में भीड़ को हटाने पहुंची. जैसे ही पुलिस ने भीड़ से हटने को कहा, उसी दौरान वहां मौजूद दो हिस्ट्रीशीटरों शाहिद कबूतर एवं मोहसिन कचौड़ी सहित करीब 20 लोगों ने चाकुओं, डंडों एवं पत्थरों से पुलिस दल पर हमला कर दिया. इस घटना दो आरक्षक लक्ष्मण यादव एवं सतीश कुमार घायल हुए हैं.’

उन्होंने कहा, ‘इन दोनों पुलिसकर्मियों पर चाकू से वार किया गया है. यादव को गर्दन के निकट एवं कुमार को हाथ में चाकू गोदा गया है.’ श्री सिंह ने बताया, ‘दोनों घायलों को चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया है.’ उन्होंने कहा, ‘वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गये थे. हमने आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन पार्टियां बनायी, जिन्होंने मुख्य आरोपी शाहिद कबूतर सहित पांच आरोपियों को अब तक गिरफ्तार कर लिया है. शाहिद कबूतर पर रासुका लगायी है. बाकी चार पर आइपीसी की धाराएं लगायी गयी हैं.’

Also Read: पुलिस छापेमारी में मध्यप्रदेश के श्योपुर में मिले 22 जमातियों के मरकज कनेक्शन की चल रही जांच

पुलिस के अनुसार, एक अन्य आरोपी मोहसिन कचौड़ी (26) पुलिस को देखकर मौके से भाग गया. वह भी हिस्ट्रीशीटर है. उन्होंने कहा, ‘इस मामले में हमने छह-सात नामजद और 10-12 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था. अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा.’

पुलिसकर्मियों पर हमला बर्दाश्त नहीं : चौहान

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर लिखा, ‘दिन-रात एक कर जनता को इस महामारी से बचाने में लगे पुलिसकर्मियों पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. ‘कबूतर’ हो या ‘कचौड़ी’, किसी को बख्शा नहीं जायेगा.’ उन्होंने कहा, ‘अराजकता फैलाने वाले गुंडे-बदमाशों को सबक सिखाना अतिआवश्यक है. इन गुंडों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जायेगी.’

मालूम हो कि इससे पहले मध्यप्रदेश के इंदौर के टाटपट्टी बाखल इलाके में एक अप्रैल को कोरोना वायरस संक्रमण के एक मरीज के संपर्क में आये लोगों को ढूंढ़ने गये स्वास्थ्यकर्मियों पर लोगों ने अचानक पथराव कर दिया था. इस पथराव में दो महिला डॉक्टरों के पैर में चोट आयी. इस मामले में आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की गयी थी.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola