पुलिस छापेमारी में मध्यप्रदेश के श्योपुर में मिले 22 जमातियों के मरकज कनेक्शन की चल रही जांच

police investigation markaz connection of 22 jamaties found in shyopur of madhya pradesh भोपाल : दिल्ली की मरकज बिल्डिंग में करीब दो हजार लोगों के एक साथ मिलने और उनमें करीब 150 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद देश भर में मचे हड़कंप ने मध्यप्रदेश पुलिस को भी हरकत में ला दिया. जांच के दौरान पुलिस को मध्यप्रदेश के श्योपुर में 11 बांग्लादेशी समेत 22 जमाती मिले. इन्हें बगवाज गांव से एक छापामार कार्रवाई के बाद क्वारेंटाइन करने के लिए एक हॉस्टल में पहुंचा दिया गया है.
भोपाल : दिल्ली की मरकज बिल्डिंग में करीब दो हजार लोगों के एक साथ मिलने और उनमें करीब 150 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद देश भर में मचे हड़कंप ने मध्यप्रदेश पुलिस को भी हरकत में ला दिया. जांच के दौरान पुलिस को मध्यप्रदेश के श्योपुर में 11 बांग्लादेशी समेत 22 जमाती मिले. इन्हें बगवाज गांव से एक छापामार कार्रवाई के बाद क्वारेंटाइन करने के लिए एक हॉस्टल में पहुंचा दिया गया है.
प्रशासन की ओर से क्वारेंटाइन सेंटर में लाये गये इन 22 जमातियों में से 11 बांग्लादेशी नागरिक हैं. बाकी 11 लोग आंध्रप्रदेश के रहने वाले हैं. हालांकि, शुरुआती जांच में इन जमातियों का दिल्ली के मरकज से कनेक्शन नहीं मिला है, लेकिन सावधानी के तौर पर सभी जमातियों की स्क्रीनिंग करायी गयी और शुरुआती तौर पर उनमें से किसी में भी कोरोना वायरस के संक्रमण के लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं.
पुलिस और प्रशासन को सूचना मिली थी कि करीब एक महीने पहले से कुछ जमाती श्योपुर शहर में रह रहे हैं. इसके बाद पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने बगवाज गांव के अलग-अलग ठिकानों से 22 जमातियों को अपने कब्जे में लिया. इन सभी जमातियों को ढेंगदा में स्थित एक हॉस्टल में बनाये गये क्वारेंटीन सेंटर लाया गया. यहीं सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है.
पुलिस और प्रशासन की टीम ने इन सभी के स्वास्थ्य की भी जांच करायी. प्रशासन द्वारा पकड़े गये जमातियों में बांग्लादेश के 5 पुरुष और 5 महिलाएं और 1 ट्रांसलेटर (दुभाषिया) है. वहीं, 11 लोग आंध्रप्रदेश के निवासी हैं, जो बता रहे हैं कि धार्मिक प्रचार प्रसार के लिए श्योपुर आये थे.
प्रशासन ने सावधानी के लिए सभी को क्वारेंटाइन यानी पृथक कर दिया है. साथ ही प्रशासन इनकी हिस्ट्री और पासपोर्ट आदि की बारीकी से जांच कर रहा है, ताकि आगे की कार्रवाई हो सके. यहां बताना प्रासंगिक होगा कि दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात में भारी संख्या में कोरोना से संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया. इसके बाद से ही पूरे प्रदेश भर में जमातियों की तलाश शुरू हो गयी.
ज्ञात हो कि दिल्ली सरकार का कहना है बुधवार (1 अप्रैल, 2020) तक कुल 152 कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों में 53 का कनेक्शन तबलीगी जमात से है. जमात के जलसे में करीब 6,000 लोग शामिल हुए थे. कई प्रदेशों में जमात में शामिल लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं.
तबलीगी जमात में शामिल होकर लोग मरकज से देश के अलग-अलग राज्यों में गये. बुधवार तक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, ओड़िशा, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, असम, मेघालय, अंडमान निकोबार द्वीप समूह समेत तमाम राज्य सरकारों ने जलसे में शामिल करीब 5 हजार जमातियों को ढूंढ़ निकाला है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




