ePaper

कोविड-19: पुलिस ने बदला कामकाज का तरीका, अब FIR की ‘होम डिलीवरी’

Updated at : 17 Apr 2020 10:55 AM (IST)
विज्ञापन
कोविड-19: पुलिस ने बदला कामकाज का तरीका, अब FIR की ‘होम डिलीवरी’

इंदौर : देश में कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित जिलों में से एक इंदौर में पुलिस चुनौतीपूर्ण हालात पर नियंत्रण बरकरार रखने के लिए अपने काम करने का तरीका बदल रही है. इस सिलसिले में कर्फ्यू तोड़ने के बाद घर में छिप जाने वाले लोगों को सबक सिखाने के लिए प्राथमिकी की ‘होम डिलीवरी’ की तैयारी की जा रही है.

विज्ञापन

इंदौर : देश में कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित जिलों में से एक इंदौर में पुलिस चुनौतीपूर्ण हालात पर नियंत्रण बरकरार रखने के लिए अपने काम करने का तरीका बदल रही है. इस सिलसिले में कर्फ्यू तोड़ने के बाद घर में छिप जाने वाले लोगों को सबक सिखाने के लिए प्राथमिकी की ‘होम डिलीवरी’ की तैयारी की जा रही है.

Also Read: Coronavirus Outbreak: एक गलत WhatsApp मैसेज ने इंदौर को कोरोना की भट्टी में झोंक दिया, जानिए कैसे

सिटी एसपी पुनीत गहलोत ने कहा है कि उन्हें पता चला है कि शहर के कई लोग पुलिस की गश्त के दौरान तो अपने घर में रहते हैं, लेकिन जैसे ही पुलिस की गश्त खत्म होती है, वे कर्फ्यू का उल्लंघन करते हुए बेवजह बाहर घूमने लगते हैं. ड्रोन कैमरों की मदद से ऐसे लोगों की पहचान की जा रही है.

सिटी एसपी ने बताया कि आरोपियों की पहचान के बाद भारतीय दंड विधान की धारा 188 (किसी सरकारी अधिकारी का आदेश नहीं मानना) और धारा 269 (ऐसा लापरवाही भरा काम करना, जिससे किसी जानलेवा बीमारी का संक्रमण फैलने का खतरा हो) के तहत प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.

Also Read: कोरोना वायरस : इंदौर में दो सगे भाइयों समेत आठ मरीजों की मौत, दिग्विजय सिंह ने शिवराज सरकार को दी यह सलाह

उन्होंने बताया कि प्राथमिकी की प्रति इन आरोपियों के घर पहुंचा दी जायेगी. इसके बाद कानून के तहत उचित कदम उठाये जायेंगे. हाल के कुछ खराब तजुर्बों के बाद पुलिस अलग-अलग मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी में भी निजी सुरक्षा उपकरणों (पीपीई) का इस्तेमाल करते हुए सावधानी बरत रही है.

श्री गहलोत ने ने बताया कि हाल ही में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया था. बाद में जांच में वे कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये. नतीजतन पुलिस को एक थाना के लगभग पूरे स्टाफ को पृथक केंद्र में भेजना पड़ा.

Also Read: MP : मंत्रालय पहुंचा कोरोना का कहर, राहत बचाव में लगे चार आईएएस और 60 अधिकारी संक्रमित

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह तक जिले में कोविड-19 के 696 मरीज मिले थे, जिनमें एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) और दो थाना प्रभारी शामिल हैं. इनमें से 39 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है. कोरोना वायरस के मामले सामने आने के बाद से ही प्रशासन ने 25 मार्च से इंदौर की शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola