ePaper

MP News: हरदा ब्लास्ट में 11 की मौत, 174 लोग घायल, फैक्ट्री मालिक समेत 3 गिरफ्तार, जारी है मलबा हटाने का काम

Updated at : 07 Feb 2024 8:50 AM (IST)
विज्ञापन
MP News: हरदा ब्लास्ट में 11 की मौत, 174 लोग घायल, फैक्ट्री मालिक समेत 3 गिरफ्तार, जारी है मलबा हटाने का काम

Harda: Rescue and relief work underway after a blast took place at a firecracker factory, in Harda, Madhya Pradesh, Tuesday, Feb. 6, 2024. (PTI Photo) (PTI02_06_2024_000306B) *** Local Caption ***

मध्य प्रदेश के हरदा की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट और भयानक आग लगने की घटना में 11 लोगों की मौत हो गयी और 174 अन्य लोग घायल हो गये. वहीं. घटना केे फैक्ट्री को दोनों मालिक समेत एक अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

‘बिखरे शव, टूटे-फूटे घर और चारों तरफ मलबा के बीच बदहवास भागते लोग… मध्यप्रदेश के हरदा में मंगलवार को कुछ ऐसा ही मंजर नजर आया . हरदा की एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट और भयानक आग लगने की घटना में 11 लोगों की मौत हो गयी और 174 अन्य लोग घायल हो गये. हरदा की पटाखा फैक्ट्री में आग कैसे लगी इसका अभी तक खुलासा नहीं हो सका है. धमाके के कारणों का पुलिस पता लगाने की कोशिश में जुटी है. प्रदेश सरकार के मंत्री राव उदय प्रताप सिंह को हरदा ले जा रहे हेलीकॉप्टर से शूट किए गए वीडियो में दिखाया गया कि कारखाना मलबे में तब्दील हो गया है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कारखाने में विस्फोट के बाद मौके पर कई शव पड़े हुए हैं, जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं.

कारखाने के दो मालिक गिरफ्तार
वहीं पटाखा फैक्ट्री में आग लगने और विस्फोट के बाद पुलिस घटना की जांच कर रही है. वहीं पुलिस ने पटाखा कारखाने के दो मालिक को गिरफ्तार कर लिया है. कारखाने के दोनों मालिकों राजेश अग्रवाल और सोमेश अग्रवाल  को सारंगपुर से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने दोनों पर गैर-इरादतन हत्या समेत अन्य आरोप लगाए हैं. वहीं अधिकारियों ने कहा कि इस मामले में एक अन्य आरोपी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है. यह घटना प्रदेश की राजधानी भोपाल से लगभग 150 किलोमीटर दूर हरदा शहर के बाहरी इलाके मगरधा रोड पर बैरागढ़ में हुई.

20 से 25 किलोमीटर दूर तक सुनी गई विस्फोटों की आवाज
पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की आवाज इतनी तेज थी कि घटनास्थल से 20 से 25 किलोमीटर दूर तक विस्फोटों की आवाज सुनी गई. वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि विस्फोट के कारण कारखाने के पास स्थित कुछ घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं. प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि हालांकि यह इलाका घनी आबादी वाला नहीं है लेकिन आसपास 30 से 40 घर हैं. एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि विस्फोट उस समय हुआ जब एक जेसीबी मशीन घटनास्थल से मलबा हटा रही थी.

पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का भी ऐलान
मध्य प्रदेश के हरदा में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के बाद प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने घटना की पूरी रिपोर्ट मांगी है. साथ ही घायलों के बेहतर इलाज का निर्देश दिया है. वहीं, दुर्घटना के कारण हुई लोगों की मौत पर पीएम मोदी ने भी गहरा दुख जताया है. उन्होंने कहा कि घटना से व्यथित हूं. उन सभी के प्रति संवेदना जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है. पीएम मोदी ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ की ओर से 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये दिए जा रहे हैं.
भाषा इनपुट से साभार

Also Read: फिर किसानों का दिल्ली मार्च, संसद का करेंगे घेराव, नोएडा और ग्रेटर नेएडा में धारा 144 लागू

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola