बिहार: 5 सीटों पर सुबह 11 बजे तक 21.11 प्रतिशत मतदान, पढ़िए कहां सबसे कम हुआ मतदान

Lok Sabha Election 2024 लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी व अली अशरफ फातमी, बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चन्द्र ठाकुर, राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की पुत्री रोहिणी आचार्य सरीखे उम्मीदवारों की इस चरण में अग्निपरीक्षा हो रही है.
Lok Sabha Election 2024 बिहार में लोकसभा के पांच सीटों पर आज चुनाव हो रहा है. पांचवें चरण में सारण, हाजीपुर (सु.), सीतामढ़ी, मधुबनी और मुजफ्फरपुर में मतदान हो रहा. करीब 95 लाख से अधिक मतदाता 80 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे. सभी बूथों पर सुबह सात बजे से मतदान जारी है. यहां शाम 6 बजे तक मतदान होगा. इस चरण में 9436 बूथों पर वोट पड़ेंगे. लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी व अली अशरफ फातमी, बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चन्द्र ठाकुर, राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की पुत्री रोहिणी आचार्य सरीखे उम्मीदवारों की इस चरण में अग्निपरीक्षा हो रही है. मतदान के 48 घंटे पूर्व सीतामढ़ी एवं मधुबनी संसदीय क्षेत्रों में नेपाल से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा सील कर दी गई है.

बिहार में सुबह 11 बजे तक सबसे ज्यादा सीतामढ़ी में हुआ मतदान
बिहार में सुबह 11 बजे तक सीतामढ़ी में सबसे ज्यादा 22.70 प्रतिशत मतदान हुआ है. इसके बाद मुजफ्फरपुर में 22.45, फिर मधुबनी में 22.37, सारण में 20.75 और हाजीपुर में 17.36 प्रतिशत वोटिंग हुई है. इधर हाजीपुर में वोटिंग शुरू होने से पहले लोजपा(आर) प्रमुख चिराग पासवान के पूजा पाठ का फोटो भी सामने आया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By RajeshKumar Ojha
Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




