लोहरदगा पुलिस ने देशी कट्टा के साथ एक को किया गिरफ्तार, तीन जिंदा कारतूस बरामद
लोहरदगा पुलिस को गांव वालों से खबर मिली कि एक युवक देशी कट्टा लेकर गांव में घूमता है. जहां वह बात बात पर लोगों को अपनी धौंस दिखाता रहता है.
गोपी कृष्ण, लोहरदगा : लोहरदगा में बगड़ू थाना की पुलिस ने एक देशी कट्टा समेत तीन जिंदा कारतूस के साथ एक को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक हारीस बिन जमां के निर्देश पर हुई. जानकारी के मुताबिक बगड़ू पुलिस की टीम ने उक्त व्यक्ति की तालाश में मरहू गांव पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल इस मामले पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है.
पुलिस अधीक्षक ने दिया कार्रवाई का निर्देश
घटना के संबंध में मिली सूचना के मुताबिक लोहरदगा पुलिस को गांव वालों से खबर मिली कि एक युवक देशी कट्टा लेकर गांव में घूमता है. जहां वह बात बात पर लोगों को अपनी धौंस दिखाता रहता है. इसकी जानकारी जैसे ही पुलिस अधीक्षक हरिश बिन जामां को हुई. उन्होंने बगडू थाना प्रभारी को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
खुलेआम हथियार लेकर घूमता था युवक
इसके बगड़ू थाना अधीक्षक वारिश हुसैन दलबल के साथ निरहू गांव पहुंचे और युवक तालाश शुरू की. इसके बाद पुलिस लोगों से पूछताछ करते हुए युवक के ससुराल स्थित उसके घर पहुंची. इसके बाद युवक को गिरफ्तार कर गया. पूछताछ के क्रम में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस को दिये गये अपने बयान में उसने कहा कि वह देशी कट्टा के जरिये अपना गांव में अपना धौंस कायम करना चाहता था. इस कारण वह खुलेआम हथियार लेकर घूमता था. पुलिस ने युवक के पास से देशी कट्टा समेत 3 जिंदा कारतूस भी बरामद किया है. फिलहाल वह थाना में है और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.
Also Read: लोहरदगा : प्रेम प्रसंग में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










