Chaibasa News : यात्रियों से भरा टेंपो से पलटा, छह लोग घायल, एक गंभीर
सभी लोग कुमारडुंगी साप्ताहिक बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहे थे.
चाईबासा. कुमारडुंगी में गुरुवार की शाम टेंपो पलटने से करीब छह यात्री घायल हो गये. सभी लोग कुमारडुंगी साप्ताहिक बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहे थे. घायलों में एक युवक की हालत गंभीर है. घायलों को उठाकर कुमारडुंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. गंभीर रूप से घायल जुंबल बरजो (33) को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया. जुंबल बरजो कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर गांव का रहने वाला है. उसके सिर और शरीर में गंभीर चोट लगी है. अन्य घायलों को सीएचसी कुमारडुंगी में उपचार कर छोड़ दिया गया. लोगों ने बताया कि सभी लोग साप्ताहिक बाजार से शाम को टेंपो पर सवार होकर घर लौट रहे थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए