श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर बैठक आहुत

Author Sanjay pandey|Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन
श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर बैठक आहुत | Prabhat Khabar Network

श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर बैठक आहुत | Prabhat Khabar Network

श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर बैठक आहुत

विज्ञापन

गोइलकेरा: 28जुलाई से शुरू हो रही पवित्र श्रावण माह के लिए तैयारी बैठक आहुत की गई. श्रावण माह की चार सोमवारी को ध्यान में रखते हुए, बीडीओ विवेक कुमार व थाना प्रभारी विक्रांत मुंडा के नेतृत्व में प्रखंड सभागार में बैठक का संचालन किया गया. यह बैठक महादेवशाल सेवा समिति के सदस्यों के बीच की गई.

दी गई आय व्यय का ब्योरा

गत वर्ष की आय व्यय का ब्यौरा दिया गया. जिसमें चंदा राशि करीब नौ लाख रुपये आये. जिसमें लगभग व्यय भी पांच लाख तक किए गए.

पार्किंग स्थल बदला

इस बार भक्तों को करीब एक किलोमीटर पैदल जाकर ही धाम तक पहुंचने होंगे. इस बार दोपहिया से लेकर चार पहिया वाहनों तक को सड़क पुल से 200मीटर पहले ही रोक दी जाएगी. यह निर्णय ट्रैफिक जाम को लेकर लिया गया है. हालांकि यह व्यवस्था सिर्फ रविवार व सोमवार के लिए ही किया जाएगा. दुसरा पार्किंग स्थल मनोहरपुर सा आने वालों के लिए कुमडी रोड में किया जाएगा. डीजे बजाकर आने वाले वाहन को धाम से तीन किलोमीटर पहले ही रोकने का निर्णय लिया गया.

सदस्यों को मिली जिम्मेवारियां

इस दौरान श्रावण माह के लिए कई जिम्मेवारियां भी सौंपी गई है. गर्भ गृह की जिम्मेवारी बजरंग प्रसाद व गणेश गुप्ता की टीम को दी गई है. धाम में पेयजल से संबंधित कार्यों का जिम्मा आशु पाण्डेय व मनीष चौबे टीम, मंदिर के आसपास फ्लेक्स व सजावट दिनेश गुप्ता व पप्पु चौरसिया, चंदा संग्रह सह निगरानी संजीत दत्ता व सुधीर बाजपेई, मेला में लगने वाले दुकान का अधिष्ठापन सुधीर मिश्रा, भंडारा संचालक को सुविधा देने का जिम्मा रामचंद्र प्रसाद, शौचालय व संडास का जिम्मा कमलेश प्रसाद को दिया गया.

पानी की समस्या पर मुख्य फोकस

हर वर्ष धाम परिसर में होने वाली पानी की समस्या पर बैठक में खास ध्यान रखते हुए बताया गया की इस वर्ष परिसर में तीन अतिरिक्त बोरिंग कराए गए हैं. उनमें भी जलमीनार लगाए गए हैं. इसलिए उसपर फोकस बना रहेगा. बैठक में बीडीओ विवेक कुमार व थाना प्रभारी विक्रांत मुंडा ने कहा की प्रशासन की ओर से मुकम्मल पुलिस बल तैनाती की जाएगी. इसके लिए जगह जगह सी सी टीवी कैमरे भी लगाए जायेंगे. भक्त भय मुक्त वातावरण में आकर जलाभिषेक करेंगे. बैठक में मुख्य रूप से जिप सदस्य ज्योति मेराल,बबलु चौरसिया, अनुभव शुक्ला, सत्यनारायण घोष, विमल सिन्हा, सुनिल गुप्ता, रविंद्र गुप्ता समेतचालीस से भी अधिक सदस्य उपस्थित थे.


विज्ञापन
Sanjay Pandey

लेखक के बारे में

By Sanjay Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola