ePaper

दुष्कर्म के आरोप में सेवानिवृत्त शिक्षक को जूता-चप्पल की माला पहना घुमाया

Updated at : 19 May 2024 10:59 PM (IST)
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोप में सेवानिवृत्त शिक्षक को जूता-चप्पल की माला पहना घुमाया

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रिटायर्ड शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन

चक्रधरपुर. चक्रधरपुर के एक रिटायर्ड शिक्षक पर अपने ही पद और पारिवारिक रिश्ते को कलंकित करने का आरोप लगा है. 65 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक लक्ष्मण हांसदा पर नाबालिग भतीजी को हवस का शिकार बनाकर आठ माह का गर्भवती करने का आरोप लगा है. मामले का खुलासा होने पर रविवार को ग्रामीण आक्रोशित हो गये. रिटायर्ड शिक्षक को जूता और चप्पल का माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया. मामला चक्रधरपुर प्रखंड की गोपीनाथपुर पंचायत का है. बताया जा रहा है कि यहां रहने वाले रिटायर्ड शिक्षक लक्ष्मण हांसदा 17 साल की भतीजी को घर में कामकाज के लिए रखा था. इसके लिए भतीजी को पैसे भी देता था.

चाचा के घर में कामकाज के बाद भतीजी घर चली जाती थी. इसी दौरान 19 मई की सुबह में भतीजी घर में अचानक बेहोश हो गयी. आनन-फानन में लड़की को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि लड़की आठ माह की गर्भवती है. होश में आने के बाद घरवालों ने बच्ची से पूछताछ की. पूछताछ के बाद डरी सहमी बच्ची ने अपने रिटायर्ड चाचा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया. बच्ची ने बताया कि चाचा ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाकर गर्भवती कर दिया. लोकलाज के मारे वह किसी से कुछ नहीं कहती थी. लड़की की आपबीती सुनकर गांव वाले आक्रोशित हो गये. गांव वाले रिटायर्ड शिक्षक लक्ष्मण हांसदा के घर पहुंचे. उसे घर से बाहर निकाला. पहले उसकी पिटाई की. फिर जूते-चप्पल का माला पहनाकर पूरा गांव घुमाया. रिटायर्ड शिक्षक की पिटाई के बाद ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस शिक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस

टोकलो के थाना प्रभारी परमेश्वर उरांव ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. नाबालिग बच्ची की मेडिकल जांच करायी जा रही है. रिटायर्ड शिक्षक से पूछताछ के बाद ही पूरी घटना की जानकारी मिल सकेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola