महादेवशाल धाम में श्रावणी मेले की तैयारियां शुरू
श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर बैठक आहुत | Prabhat Khabar Network
श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर बैठक आहुत
गोइलकेरा: 28 जुलाई से शुरू हो रहे पवित्र श्रावण माह को लेकर बीडीओ विवेक कुमार व थाना प्रभारी विक्रांत मुंडा के नेतृत्व में महादेवशाल सेवा समिति की बैठक हुई. श्रावणी मेले में ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए इस बार पार्किंग स्थल में बदलाव किया गया है. वाहनों को सड़क पुल से 200 मीटर पहले ही रोक दिया जायेगा, जिससे भक्तों को करीब एक किलोमीटर पैदल चलना होगा. वहीं डीजे वाहनों को धाम से तीन किलोमीटर पहले रोका जायेगा. हर वर्ष होने वाली पानी की किल्लत को दूर करने के लिए परिसर में तीन अतिरिक्त बोरिंग सह जलमीनार लगाये गये हैं. सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल के साथ जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे. बैठक में जिप सदस्य ज्योति मेराल, बबलू चौरसिया, अनुभव शुक्ला, सत्यनारायण घोष, विमल सिन्हा, सुनील गुप्ता, रवींद्र गुप्ता समेत 40 से भी अधिक सदस्य उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए