Human Trafficking Jharkhand: 2 नाबालिग बच्चियों को दिल्ली ले जा रहे 2 दलाल हिरासत में

पकड़े गए आरोपी दलाल राजेश व कबीयन. फोटो : प्रभात खबर
Human Trafficking Jharkhand: पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर की 2 नाबालिग बालिकाओं को नौकरी दिलाने के नाम पर दिल्ली ले जा रहे 2 मानव तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
Human Trafficking Jharkhand: पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर की 2 नाबालिग बालिकाओं को बहला-फुसलाकर काम दिलाने के नाम पर दिल्ली ले जाने की कोशिश का एक मामला बुधवार (24 अप्रैल) को सामने आया. इस मामले में मनोहरपुर जीआरपी ने सोनुआ निवासी कबीयन जोजो व राजेश बुढ़ को हिरासत में लिया है. जीआरपी आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.
Human Trafficking करने वाले 2 लोगों को पुलिस ने पकड़ा
पुलिस ने बताया कि आरोपी दलाल राजेश व कबीयन दोनों नाबालिग बच्चियों (13 व 15) को उत्कल एक्सप्रेस से बुधवार को दिल्ली ले जाने वाले थे. बुधवार की सुबह आरोपी दोनों बच्चियों को लेकर स्टेशन पहुंचे, जहां प्लेटफाॅर्म संख्या एक पर ट्रेन का इंतजार क़र रहे थे. इसी दौरान, पुलिस ने गुप्त सूचना पर मनोहरपुर लोकल पुलिस, जीआरपी व आरपीएफ के साथ दलालों से पूछताछ की. दलालों ने नाबालिगों को दिल्ली ले जाने की बात स्वीकार की.
गोइलकेरा का दानीयाल लोमगा ह्यूमन ट्रैफिकिंग का मास्टरमाइंड
इसके बाद मनोहरपुर जीआरपी पुलिस ने दोनों दलालों को हिरासत में लिया. पूछताछ में दलालों ने बताया कि खूंटी के बसंत नामक युवक ने उन्हें बच्चियों को दिल्ली ले जाने की बात कहते हुए उनका नकली आधार कार्ड बना कर दिया. इसके साथ ही टिकट भी बसंत ने दिया है. दूसरी तरफ बताया जा रहा है कि बच्चियों को बहला कर दिल्ली ले जाकर काम कराने वाले दलालों का मास्टरमाइंड दानीयाल लोमगा है, जो गोइलकेरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है.

मनोहरपुर रेलवे स्टेशन से जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस ने पकड़ा
स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस का कर रहे थे इंतजार
काम दिलाने के नाम पर ले जा रहे थे दिल्ली
दोनों बच्चियां मनोहरपुर की, दलाल सोनुआ के रहने वाले
खूंटी के बसंत नामक युवक ने कराया था टिकट
गोइलकेरा का रहने वाला है मास्टरमाइंड दानीयाल लोमगा
उम्र बढ़ाने के लिए बनाया नकली आधार कार्ड
इधर, बच्चियों के आधार कार्ड की जांच की गयी, तो दोनों का आधार कार्ड फर्जी निकला. एक ही युवती के आधार कार्ड के साथ छेड़छाड़ कर दलालों ने दोनों नाबालिगों की उम्र बढ़ा दी थी. जांच के क्रम में आधार कार्ड में नाम व पता सही निकला, पर दोनों के यूआइडी नंबर फर्जी मिले. साथ ही, दोनों की उम्र को 21 वर्ष व 19 वर्ष किया गया था. बच्चियों ने बताया कि उनकी उम्र 13 व 15 वर्ष है.
मामले की पड़ताल की जा रही है. नाबालिग बच्चियों को परिजनों-चाइल्ड लाइन को सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है. जबकि आरोपी दलालों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.
एतवा मुंडा, प्रभारी, मनोहरपुर जीआरपी
Also Read : रांची की नाबालिग को मानव तस्करों ने दिल्ली में बेचा, AHTU थाना में केस दर्ज
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




