चाईबासा : लू से कुमारडुंगी के प्रभारी प्रधानाध्यापक की मौत

Updated:
विज्ञापन

खूंटी से लौटने पर बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती थे

विज्ञापन

प्रतिनिधि, चाईबासा कुमारडुंगी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय (छोटा रायकमान) के प्रभारी प्रधानाध्यापक संजय कुमार भेंगरा की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गयी. लोगों ने लू लगने से मौत की आशंका जतायी है. जानकारी के अनुसार, ग्रीष्म अवकाश के बीच 8वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ है. शिक्षक बुधवार को परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों के स्थानांतरण प्रमाण-पत्र निर्गत करने को खूंटी से बाइक से अपने विद्यालय पहुंचे. गुरुवार को खूंटी से लौटने के बाद घर में तबीयत बिगड़ने से गिर गए और तत्काल उन्हें खूंटी अस्पताल में भर्ती किया गया. शुक्रवार को 2 बजे अपराह्न उनका देहांत हो गया. करीब 45 वर्षीय शादीशुदा संजय कुमार 2015 बैच के शिक्षक थे. वे कर्तव्यनिष्ठ, हंसमुख और मिलनसार व्यक्ति थे. संजय कुमार भेंगरा के अचानक निधन से जिले के शिक्षकों में कृष्णा देवगम, दामु सुंडी, संजय हेरेंज, नारायण सिरका, दुर्गाचरण तुबिद, राजेन्द्र बिरुवा, योगेश सामड, अमन नाग, क्लेमेंट मिंज, ललित स्वांसी, प्रभु सहाय बुढ़ आदि ने शोक व्यक्त किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola