चित्ती सांप के काटने से छात्रा की मौत

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय गोपीनाथपुर की छात्रा मीरा महतो(12) की मौत चित्ती सांप काटने से हो गयी. जानकारी के अनुसार मीरा महतो छठवीं कक्षा की छात्रा थी. सोमवार की रात वह अपने घर में सो रही थी. इसी क्रम में चित्ती सांप ने उसे काट लिया. आनन-फानन में घर वालों ने उसे […]
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय गोपीनाथपुर की छात्रा मीरा महतो(12) की मौत चित्ती सांप काटने से हो गयी. जानकारी के अनुसार मीरा महतो छठवीं कक्षा की छात्रा थी. सोमवार की रात वह अपने घर में सो रही थी. इसी क्रम में चित्ती सांप ने उसे काट लिया. आनन-फानन में घर वालों ने उसे अस्पताल पहुंचाया. लेकिन उसकी जान नहीं बच पायी.
घर के लोगों ने सांप को डंडे से मारा और उसकी कमर तोड़ दिया. इसके बाद उसे पकड़ के घर पर ही रखा है. मंगलवार को जब स्कूल खुला तो शिक्षकों और बच्चों को मीरा की मौत की खबर मिली. पुरा स्कूल परिवार उसके घर गया. घर में बच्चों का रोना देख कर परिवार व गांव के लोग तथा शिक्षक भी रोते दिखे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




