गौ सुरक्षा दल का सदस्य बता मारपीट, बैल छीनने का प्रयास

Updated at : 12 Jan 2017 3:51 AM (IST)
विज्ञापन
गौ सुरक्षा दल का सदस्य बता मारपीट, बैल छीनने का प्रयास

चाईबासा : सदर थानांतर्गत जेएमपी चौक के पास नौ जनवरी की रात नौ बजे अपराधियों ने तीन लोगों से मारपीट कर उनका बैल छीनने का प्रयास किया. पीड़ित धनेश्वर हेंब्रम, बमिया पूर्ति व तुरी पूर्ति मुफस्सिल थानांतर्गत डिलियामार्चा गांव के रहनेवाले हैं. तीनों बुधवार को ग्रामीण मुंडा दुधनाथ तियु व ग्रामीणों के साथ सदर थाने […]

विज्ञापन

चाईबासा : सदर थानांतर्गत जेएमपी चौक के पास नौ जनवरी की रात नौ बजे अपराधियों ने तीन लोगों से मारपीट कर उनका बैल छीनने का प्रयास किया. पीड़ित धनेश्वर हेंब्रम, बमिया पूर्ति व तुरी पूर्ति मुफस्सिल थानांतर्गत डिलियामार्चा गांव के रहनेवाले हैं. तीनों बुधवार को ग्रामीण मुंडा दुधनाथ तियु व ग्रामीणों के साथ सदर थाने पहुंचे.

उन्होंने 5-6 अज्ञात के खिलाफ लिखित शिकायत की. पीड़ित धनेश्वर हेंब्रम ने बताया कि नौ जनवरी को तीनों हाटगम्हरिया साप्ताहिक बाजार से कृषि कार्य को लेकर बैल खरीदकर डिलियामार्चा आ रहे थे. रात करीब नौ बजे जेएमपी चौक के पास बाइक पर सवार होकर 5-6 लोग आये. खुद को गौ-रक्षा समिति का सदस्य बताया. उन्होंने कहा कि तुम सभी गाय बेचने जा रहे हो. उनलोगों को बैल खरीदने की रसीद दिखायी. इसके बावजूद वे नहीं माने. युवकों ने तीनों के साथ मारपीट कर बैल छीनने का प्रयास किया गया. इसी बीच मौजा के महेंद्र जामुदा वहां आ गये. इसके बाद सभी लोग वहां से भाग गये. थाना में शिकायत होते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

सदर थाने में 5-6 अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज
सदर थानांतर्गत जेएमपी चौक के पास हुई घटना
हाटगम्हरिया से बैल खरीद कर ला रहे थे तीन लोग
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola