बालिका में कस्तूरबा व बालक में पीएबीएम विजेता

नोवामुंडी : स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मैदान में खेली गयी प्रखंड स्तरीय इंटर हाइ स्कूल बालिका वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ने पीएबीएम हाइ स्कूल को 3-0 से हराया. इस तरह कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय 13 अगस्त से अनुमंडल स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में जगह बनायी. वहीं बालक वर्ग में पीएबीएम उच्च विद्यालय की […]
नोवामुंडी : स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मैदान में खेली गयी प्रखंड स्तरीय इंटर हाइ स्कूल बालिका वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ने पीएबीएम हाइ स्कूल को 3-0 से हराया. इस तरह कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय 13 अगस्त से अनुमंडल स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में जगह बनायी. वहीं बालक वर्ग में पीएबीएम उच्च विद्यालय की टीम ने बड़ाजामदा उच्च विद्यालय को 5-0 से हराया.
इस तरह अनुमंडल स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में जगह बनायी. मौके पर मुख्य अतिथि थाना प्रभारी बृजलाल राम ने विजेता टीम को ट्रॉफी सौंपी. उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है. मौके पर एचएम किसिंजर सुरीन, प्रेम प्रकाश सिंह, अनिल मिंज, किशोर चंद्र गिरी व रेफरी नारायण मंडल व राजू मंडल मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




