नुईया : कुल्हाड़ी से दोस्त को काट डाला

Published at :23 Jan 2014 6:39 AM (IST)
विज्ञापन
नुईया : कुल्हाड़ी से दोस्त को काट डाला

चाईबासा : टोंटो थाना अंतर्गत नुईया गांव में हंसी-मजाक में शरीर पर पेशाब करने पर दोस्त को कुल्हाड़ी से काट कर हत्या करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. घटना के संबंध में मिली सूचना के मुताबिक विक्रम अंगरिया मंगलवार को नुईया […]

विज्ञापन

चाईबासा : टोंटो थाना अंतर्गत नुईया गांव में हंसी-मजाक में शरीर पर पेशाब करने पर दोस्त को कुल्हाड़ी से काट कर हत्या करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

घटना के संबंध में मिली सूचना के मुताबिक विक्रम अंगरिया मंगलवार को नुईया गांव में श्रद्ध काम में शामिल होने आया था. इस दौरान वह गांव में रहने वाले अपने दोस्त कांडे लागुरी से मिला था. दोनों दोपहर के समय गांव के एक पेड़ के नीचे बैठे हुए थे. इसी दौरान विक्रम पेड़ पर चढ़ कर कांडे के शरीर पर मजाक में पेशाब कर दिया था. जिसे लेकर कांडे गुस्से में था.

रात के समय विक्रम उसके घर में सोया हुआ था. इस दौरान कांडे ने कुल्हाड़ी से उसके सिर पर हमला कर दिया था. जिसके कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी. पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिये भेज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola