31 को सेवानिवृत्त होंगे 36 रेलकर्मी

चक्रधरपुर : रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों से 31 मार्च को 36 रेलकर्मी सेवानिवृत्त होंगे. इसमें लेखा विभाग से दो, वाणिज्य से एक, डीजल बंडामुंडा से तीन, शिक्षा विभाग से एक, विद्युत (जी) से दो, विद्युत (आरएसओ) से चार, विद्युत/बंडामुंडा से एक, टाटा से दो, अभियंत्रण विभाग से पांच, यांत्रिक विभाग से दस, परिचालन विभाग […]
चक्रधरपुर : रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों से 31 मार्च को 36 रेलकर्मी सेवानिवृत्त होंगे. इसमें लेखा विभाग से दो, वाणिज्य से एक, डीजल बंडामुंडा से तीन, शिक्षा विभाग से एक, विद्युत (जी) से दो, विद्युत (आरएसओ) से चार, विद्युत/बंडामुंडा से एक, टाटा से दो, अभियंत्रण विभाग से पांच, यांत्रिक विभाग से दस, परिचालन विभाग से तीन व सुरक्षा विभाग से दो रेलकर्मी शामिल हैं. रेलकर्मियों को सेवानिवृत्त तिथि पर सभी तरह का लाभ प्रदान किया जायेगा.
यह जानकारी कार्मिक विभाग (निपटारा) के कल्याण निरीक्षक चंचल कुमार ने दी. श्री कुमार ने उपरोक्त तिथि पर रेलकर्मियों को उपस्थित होने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




