सौहार्द्र बहाल रखने का लिया संकल्प

चक्रधरपुर : प्ले फॉर पीस एंड प्रोग्रेस (पीपीपी) संचालन समिति के तत्वावधान में शनिवार को सदभावना मार्च निकाला गया. आरपीएस इंटर कॉलेज प्रांगण से दिन के 11 बजे सदभावना मार्च प्रारंभ हुआ. मार्च निकलने के पहले नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. इसके बाद सदभावना, सौहार्द्र, शांति व समृद्धि का संकल्प लिया […]
चक्रधरपुर : प्ले फॉर पीस एंड प्रोग्रेस (पीपीपी) संचालन समिति के तत्वावधान में शनिवार को सदभावना मार्च निकाला गया. आरपीएस इंटर कॉलेज प्रांगण से दिन के 11 बजे सदभावना मार्च प्रारंभ हुआ. मार्च निकलने के पहले नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. इसके बाद सदभावना, सौहार्द्र, शांति व समृद्धि का संकल्प लिया गया. सदभावना मार्च शहीद भगत सिंह चौक, पवन चौक, रेलवे फाटक, भारत भवन से होते हुए वनविश्रामागार तक पहुंचा. जहां अतिथियों ने सदभावना व नेताजी से संबंधित विचार रखे. मार्च का प्रायोजन सेक्रेड हार्ट इंगलिश स्कूल की ओर से किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




