यात्रियों की परेशानी का निदान का निर्देश

Published at :07 Jan 2016 6:13 AM (IST)
विज्ञापन
यात्रियों की परेशानी का निदान का निर्देश

चक्रधरपुर : विशेष परिस्थितियों में यात्रियों से सीधे जुड़ने और त्वरित जानकारी लेने जैसे हेल्प नंबरों को प्रभावशाली बनाने के लिये चक्रधरपुर रेल मंडल के सभागार में बुधवार को सुरक्षा और वाणिज्य नियंत्रकों की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद ने की. श्री प्रसाद ने सभी सुरक्षा और वाणिज्य नियंत्रकों के खामियों […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : विशेष परिस्थितियों में यात्रियों से सीधे जुड़ने और त्वरित जानकारी लेने जैसे हेल्प नंबरों को प्रभावशाली बनाने के लिये चक्रधरपुर रेल मंडल के सभागार में बुधवार को सुरक्षा और वाणिज्य नियंत्रकों की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद ने की. श्री प्रसाद ने सभी सुरक्षा और वाणिज्य नियंत्रकों के खामियों को दूर करने एवं यात्रियों से विनम्रता पूर्वक वार्ता कर जानकारी लेने समेत कई तरीकों को अपनाने का सुझाव दिया.

साथ ही यात्रियों की परेशानी का शीघ्र निदान करने का निर्देश दिया. रेल प्रबंधक श्री प्रसाद ने कहा कि भारतीय रेलवे सभी यात्रियों के लिये हेल्प लाइन (138 व 182) की सुविधा दी है. इसका उपयोग यात्री अपने सफर को सुविधा जनक बनाने के लिए करें. यह हेल्प लाइन नंबर रेल टिकटों पर अंकित है. उन्होंने कहा कि हेल्प लाइन का मुख्य उद्देश्य रेल यात्रियों को आपात चिकित्सा सेवा, स्वच्छता, खान पान सेवा और डिब्बों के रख रखाव से जुड़ी सभी जानकारी आसानी से उपलब्ध कराना है,

जबकि 182 हेल्प नंबर रेल यात्रा के दौरान सुरक्षा से जुड़ी कोई भी जानकारी या सेवा नंबर के जरिये दाखिल की जा सकती है. इस मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक नवीन तलवार, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सत्यम प्रकाश, वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त रफीक अहमद अंसारी, सहायक वाणिज्य प्रबंधक सौगत मित्रा आदि मौजूद थे.

बैठक में लिये गये कई निर्णय. ग्राहक के साथ स्पष्ट शब्दों में बात करें, पूछें कि आप किस प्रकार उनकी सहायता कर सकते हैं, ग्राहक के अनुरोध को ध्यान से सुनने, संदेश व सूचना स्पष्ट एवं ढंग से प्राप्त करने, फोन करने वाले ग्राहक का अनुरोध ध्यान पूर्वक सुनने, ग्राहक से पूचें कि वे फोन को होल्ड करने या नहीं, ग्राहक को हमेशा फीड बैक देने, एक रजिस्टर में अनुरोध एवं की गई कार्यवाही को दर्ज करने आदि शामिल है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola