एसआरएम टीम ने लिया अस्पतालों का हाल

Published at :23 Oct 2013 3:25 AM (IST)
विज्ञापन
एसआरएम टीम ने लिया अस्पतालों का हाल

चाईबासा : सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाओं की जांच के लिए तीन दिवसीय दौरे पर आयी स्टेट रिव्यू मिशन (एसआरएम) की टीम मंगलवार शाम सदर अस्पताल पहुंची. टीम में स्वास्थ्य विभाग के उपनिदेशक डॉ एमएन लाल, वित अधिकारी अनिल कुमार सिन्हा व आइआरएच के राज्य प्रतिनिधि नलिन तिवारी समेत चार लोग शामिल हैं. टीम ने सदर […]

विज्ञापन

चाईबासा : सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाओं की जांच के लिए तीन दिवसीय दौरे पर आयी स्टेट रिव्यू मिशन (एसआरएम) की टीम मंगलवार शाम सदर अस्पताल पहुंची. टीम में स्वास्थ्य विभाग के उपनिदेशक डॉ एमएन लाल, वित अधिकारी अनिल कुमार सिन्हा आइआरएच के राज्य प्रतिनिधि नलिन तिवारी समेत चार लोग शामिल हैं.

टीम ने सदर अस्पताल में सबसे पहले सिविल सजर्न डॉ अखोरी दुर्गा नंदन प्रसाद से मुलाकात की फिर अस्पताल की व्यवस्थाओं का मुआयना किया.

चाईबासा आने से पहले टीम ने चक्रधरपुर और बंदगांव के अस्पतालों का निरीक्षण किया. टीम अस्पतालों उपचिकित्सा केंद्रों में उपलब्ध व्यवस्था देख रही है. निरीक्षण के बाद रिपोर्ट सरकार को दी जायेगी. इसके बाद अस्पतालों में बदलाव की स्थिति पर सरकार निर्णय लेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola