ePaper

झारखंड विधानसभा परिणाम : चुनाव ही हारे हैं, मैदान नहीं आगे बेहतर करेंगे : लक्ष्मण गिलुवा

Updated at : 25 Dec 2019 7:06 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड विधानसभा परिणाम : चुनाव ही हारे हैं, मैदान नहीं आगे बेहतर करेंगे : लक्ष्मण गिलुवा

चक्रधरपुर : झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिले जनादेश को पार्टी स्वीकार करती है. साथ ही राज्य में बननेवाली नयी सरकार को बधाई देती है. उक्त बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने मंगलवार को अपने आवासीय कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कही.उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन एवं इसके सभी सदस्यों पर उन्हें […]

विज्ञापन
चक्रधरपुर : झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिले जनादेश को पार्टी स्वीकार करती है. साथ ही राज्य में बननेवाली नयी सरकार को बधाई देती है. उक्त बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने मंगलवार को अपने आवासीय कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कही.उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन एवं इसके सभी सदस्यों पर उन्हें गौरव है.
राज्य के विकास के लिए भाजपा के साथ सभी गरिमा के साथ लड़ रहे हैं. जनता ने यह दिखा दिया है कि पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसकी शिष्टता एवं साहस है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री गिलुवा ने चक्रधरपुर विधानसभा समेत पूरे राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मिले जनादेश का सम्मान करते हुए मतदाताओं का आभार प्रकट किया है.
कहा कि इतनी ठंड एवं व्यस्तता के बावजूद मतदाताओं ने जिस प्रकार भाजपा के पक्ष में मतदान किया है और समर्थन दिया है, उसके लिए सभी मतदाता धन्यवाद के पात्र हैं. उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव में हार-जीत लगी रहती है. वे चुनाव जरूर हारे हैं, पर मैदान नहीं हारे हैं.
आगे और भी बेहतर करेंगे. इसके लिए लगातार कार्यकर्ता व उनकी कोशिश जारी रहेगी. आने वाले समय में उम्मीद है कि स्थिति और भी बेहतर होगी. भाजपा के कार्यकर्ता भी धन्यवाद के पात्र हैं जिन्होंने लगातार कार्य कर भाजपा को बेहतर स्थिति में लाने का प्रयास किया है. श्री गिलुवा ने कहा कि भाजपा मजबूत विपक्ष की भूमिका निभायेगी. विपक्ष में रह कर जहां भी जरूरत होगी, सरकार के सकारात्मक कार्यों में हमेशासहयोग करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola