भागाबिला घाटी में सड़क हादसे में घायल की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Apr 2019 2:08 AM
चाईबासा : मंझारी थाना क्षेत्र के भागाबिला घाटी में सड़क हादसे में घायल तांतनगर निवासी जगमोहन बिरुली (50) की कुमारडुंगी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. पुलिस ने शनिवार को शव पोस्टमॉटर्म के लिए भेज दिया. घटना शुक्रवार को दिन साढ़े तीन बजे के करीब की है. जानकारी के अनुसार मृतक जगमोहन बिरुली […]
चाईबासा : मंझारी थाना क्षेत्र के भागाबिला घाटी में सड़क हादसे में घायल तांतनगर निवासी जगमोहन बिरुली (50) की कुमारडुंगी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. पुलिस ने शनिवार को शव पोस्टमॉटर्म के लिए भेज दिया. घटना शुक्रवार को दिन साढ़े तीन बजे के करीब की है. जानकारी के अनुसार मृतक जगमोहन बिरुली अपने भतीजे कुदराय बिरुली उर्फ टाटा बिरुली (35) के साथ अपने दामाद संजीव सिंकू के घर, कुमारडुंगी के खंडखोरी गांव गया था. दामाद के घर से खा-पीकर दोनों अपराह्न में बाइक से तांतनगर लौट रहे थे.
उसी दौरान भागाबिला घाटी में वे दोनों अनियंत्रित होकर गिर गये. गिरने से दोनों के सिर में गंभीर चोट आयी. दोनों काफी देर तक वहीं पड़े रहे. राहगीरों ने दोनों को गिरा देखकर 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए कुमारडुंगी अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों का इलाज हुआ. घायल कुदराय बिरूली की स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया, लेकिन वहां के चिकित्सकों ने भी उसे एमजीएम, जमशेदपुर रेफर कर दिया. लोगों ने बताया कि घायल जगमोहन का वहीं पर इलाज चल रहा था, जहां उसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी.
मारपीट करने का आरोप : उधर, मृतक के परिजनों ने मृतक जगमोहन बिरुली और घायल कुदराय बिरुली से अपराधियों द्वारा लूटपाट किये जाने का आरोप लगाया है. लूटपाट के दौरान अपराधियों ने दोनों को मारपीट कर घायल कर दिया. यदि सड़क हादसे की बात होती तो बाइक भी क्षतिग्रस्त होती, लेकिन में कहीं खरोंच तक नहीं आयी है. उन दोनों के सिर पर मारकर घायल कर दिया था. उन दोनों की मोबाइल और पॉकेट से पर्स भी गायब हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










