सर! मैं चाईबासा में था मुझपर घर जलाने का झूठा आरोप लगा दिया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Apr 2019 1:42 AM
विज्ञापन
दो ग्रामीणों ने एसपी से मिलकर की शिकायत मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की हुई मांग चाईबासा : कुमारडुंगी थानांतर्गत धनसारी में बीते 14 अप्रैल को प्रेमचंद्र पाट पिंगुवा के घर में लगी आग मामले में जवाहर पाट पिंगुवा और तुरतुंग पाट पिंगुवा के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है. इस संबंध में दोनों ने […]
विज्ञापन
दो ग्रामीणों ने एसपी से मिलकर की शिकायत
मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की हुई मांग
चाईबासा : कुमारडुंगी थानांतर्गत धनसारी में बीते 14 अप्रैल को प्रेमचंद्र पाट पिंगुवा के घर में लगी आग मामले में जवाहर पाट पिंगुवा और तुरतुंग पाट पिंगुवा के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है. इस संबंध में दोनों ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक से भेंट कर झूठे केंस में फंसाने की शिकायत की. इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग की. तुरतुंग पाट पिंगुवा ने बताया कि घटना की जानकारी उसे नहीं है. वह चाईबासा के हेस्साबासा में रहकर टाटा कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है.
वहीं चाईबासा के सिकुरसाई स्थित तुरतुंग तीरंदाजी एकेडमी में तीरंदाजी का प्रशिक्षण ले रहा है. कॉलेज की परीक्षा समाप्त होने के बाद वह कुछ दिनों के लिए गांव धनसारी गया था. 13 अप्रैल 2019 को वह चाईबासा आ गया. 14 अप्रैल की रात उसे घर में आग लगाने का आरोप लगाया जा रहा है.
मार्च में डायन हत्या के केस में फंसाने की हुई थी कोशिश : उसने बताया कि 7 मार्च 2019 को उसे और गांव के 15 लोगों पर डायन व जान मारने के केस में फंसाने की कोशिश हुई थी. इधर, इलाके के मानकी ने पुलिस अधीक्षक से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










