निजी जमीन बता सड़क निर्माण रोका

Updated:
विज्ञापन

सोनुआ : बालजोड़ी पंचायत अंतर्गत चमकपुर गांव में एक ग्रामीण ने निजी जमीन बताकर हो रहे सड़क निर्माण कार्य में रुकावट डाला. जिस पर ग्रामीणों ने बैठक में उसका सामाजिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया. लेकिन बीडीओ के हस्तक्षेप से मामला सुलझ गया. सोनुआ बीडीओ समीर कच्छप गुरुवार को गांव पहुंच कर वार्ता कर मामले […]

विज्ञापन

सोनुआ : बालजोड़ी पंचायत अंतर्गत चमकपुर गांव में एक ग्रामीण ने निजी जमीन बताकर हो रहे सड़क निर्माण कार्य में रुकावट डाला. जिस पर ग्रामीणों ने बैठक में उसका सामाजिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया. लेकिन बीडीओ के हस्तक्षेप से मामला सुलझ गया. सोनुआ बीडीओ समीर कच्छप गुरुवार को गांव पहुंच कर वार्ता कर मामले का समाधान किये.

आपके शहर में

विज्ञापन

बीडीओ समीर कच्छप ने कहा कि सड़क की मापी शनिवार को की जायेगी. यदि मापी में पवित्र नायक की जमीन सड़क में आ रही है तो उससे गांव के विकास को ध्यान में रखते हुए जमीन का कुछ हिस्सा दान देने के लिए अनुरोध किया जायेगा. बीडीओ ने ग्रामीणों को सामाजिक बहिष्कार जैसे रुढीवादी प्रथा से दूर रहने का निर्देश दिया. कहा कि ऐसा करने पर प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

बैठक में अंचल कार्यालय के कर्मचारी हिरालाल यादव, घासीराम मुंडा समेत ग्रामीण उपस्थित थे. सोनुआ-गोइलकेरा मुख्य सड़क से चमकपुर गांव तक करीब एक किमी प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण चल रहा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola