दीक्षांत समारोह में प्रमाण पत्र लेने के लिए 300 रुपये देकर कराना होगा रजिस्ट्रेशन

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय का तृतीय दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोर-शोर से हो रही है. नवंबर के तृतीय सप्ताह में समारोह लगभग तय हो गया है. छात्र संघ चुनाव के बाद दीक्षांत समारोह होगा. दीक्षांत समारोह के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है, जो 16 अक्तूबर तक चलेगी. इसके लिए प्रत्येक विद्यार्थी से […]
चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय का तृतीय दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोर-शोर से हो रही है. नवंबर के तृतीय सप्ताह में समारोह लगभग तय हो गया है. छात्र संघ चुनाव के बाद दीक्षांत समारोह होगा. दीक्षांत समारोह के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है, जो 16 अक्तूबर तक चलेगी. इसके लिए प्रत्येक विद्यार्थी से 300 रुपये जमा लिया जा रहा है.
विद्यार्थी को द रजिस्टर, कोल्हान यूनिवर्सिटी के नाम से बैंक ड्राफ्ट बनाना है. रजिस्ट्रेशन करने वाले विद्यार्थी को समारोह के दौरान डिग्री सर्टिफिकेट दिया जायेगा. जो विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन नहीं करायेंगे, उनका डिग्री सर्टिफिकेट संबंधित कॉलेज भेजा जायेगा. समारोह में वर्ष 2015-16 में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को ही डिग्री सर्टिफिकेट प्रदान किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




