आम तोड़ने में पेड़ की टहनी टूटी, मुंह के बल गिरा छात्र

Updated at : 09 Jun 2017 4:37 AM (IST)
विज्ञापन
आम तोड़ने में पेड़ की टहनी टूटी, मुंह के बल गिरा छात्र

चिरिया : चिरिया पंचायत अंतर्गत हाइ स्कूल आंकुवा गांव का आठ वर्षीय छात्र गुरुवार को आम के पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजन छात्र को चिरिया सेल अस्पताल ले गये, जहां प्रारंभिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने किरीबुरू रेफर कर दिया है. घटना गुरुवार की सुबह सात बजे की है. हाइ […]

विज्ञापन

चिरिया : चिरिया पंचायत अंतर्गत हाइ स्कूल आंकुवा गांव का आठ वर्षीय छात्र गुरुवार को आम के पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजन छात्र को चिरिया सेल अस्पताल ले गये, जहां प्रारंभिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने किरीबुरू रेफर कर दिया है. घटना गुरुवार की सुबह सात बजे की है.

हाइ स्कूल आंकुवा गांव निवासी गोश्नर भेंगरा का बेटा धर्मदास भेंगरा (8) अपने दोस्तों के साथ मुंडा टोला में एक पेड़ पर आम तोड़ने चढ़ा था. इसी क्रम में पेड़ की टहनी टूट कर गिर गयी और धर्मदास मुंह के बल सीधे नीचे आ गिरा. जिससे धर्मदास की बांयी कनपट्टी, आंख के नीचे वाले जबड़े में गंभीर चोट लग गयी. घटना के बाद वह मूर्छित होकर घटनास्थल पर ही पड़ा रहा. बाद में घरवालों की मदद से उसे चिरिया सेल अस्पताल ले जाया गया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे होश आ गया. जिसके बाद चिकित्सकों ने उसे किरीबुरू रेफर कर दिया. चिकित्सक डाॅ टीपी दास ने बताया कि बच्चे को गंभीर चोट लगी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola